
इस देश में गुस्साए किसान सड़कों पर उतरे, ट्रैक्टर्स से संसद घेरने की कोशिश
AajTak
ट्रैक्टर्स के साथ किसानों का काफिला गुरुवार तड़के बेल्जियम पहुंचा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस पर अंडे और पटाखे फेंके. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने किसानों पर पानी की बौछार की.
यूरोप के कई देशों में किसान सड़कों पर उतर आए हैं. बेल्जियम में हजारों की संख्या में किसानों ने यूरोपीय संसद के बाहर प्रदर्शन किया. ये किसान बढ़े हुए टैक्स और ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का ये प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है, जब ब्रसेल्स में एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है.
ट्रैक्टर्स के साथ किसानों का काफिला गुरुवार तड़के बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचा. इन किसानों ने ट्रैक्टर्स से यूरोपीय संसद की इमारत को ब्लॉक करने की कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीच प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस पर अंडे और पटाखे फेंके. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने किसानों पर पानी की बौछार की.
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि हमें हमारे किसानों की कड़ी मेहनत के लिए उनके उचित मुआवजा देने के लिए काम करना चाहिए. हमें किसानों पर पड़ रहे प्रशासनिक बोझ को कम करना होगा.
जर्मनी में भी किसानों का प्रदर्शन
एक और यूरोपीय देश जर्मनी में बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर हैं. किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. राजधानी बर्लिन से लेकर कई बड़े शहरों में किसानों ने सड़कें जाम की जा रही हैं. किसान सड़कों पर खाद फैलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
जर्मनी की सरकार ने पिछले साल दिसंबर में किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती कर दी थी. कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल डीजल पर दिए जाने वाले टैक्स रीफंड, ट्रैक्टर्स पर टैक्स छूट को खत्म कर दिया गया था. इसके लिए सरकारी पैसे की बचत का हवाला दिया गया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









