
इस देश ने सिर्फ 16 दिनों में कोरोना वैक्सीनेशन किया पूरा, 93 % लोगों को लगाया टीका
AajTak
भारत और चीन के बीच बसे इस छोटे से पहाड़ी देश में में 27 मार्च को वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई. भूटान ने अपनी व्यस्क आबादी के लगभग 93 प्रतिशत लोगों का टीका लगा दिया है. भूटान की कुल आबादी 800,000 है जिसमें 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने एक बार फिर दुनिया को परेशान करना शुरू कर दिया है और भारत समेत कई देशों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में सभी देश कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित करें और संक्रमण को फैलने से रोका जाए. इस क्रम में कई देशों में बड़ी आबादी तक वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है लेकिन भूटान ने इस मामले में बाजी मार ली है. भूटान में सिर्फ 16 दिनों के वैक्सीनेशन ड्राइव में अब देश के 93 फीसदी व्यस्कों को टीका लगा दिया गया है. भूटान में अब वैक्सीनेशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. (सभी तस्वीरें - सोशल मीडिया/@PMBhutan) भारत और चीन के बीच बसे इस छोटे से पहाड़ी देश में 27 मार्च को वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई. भूटान ने अपनी व्यस्क आबादी के लगभग 93 प्रतिशत लोगों को टीका लगा दिया है. भूटान की कुल आबादी 800,000 है जिनमें 62 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. भूटान की छोटी आबादी ने वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी लाने में मदद की है लेकिन इस सफलता का श्रेय वहां के समर्पित नागरिक स्वयंसेवकों को दिया जा रहा है. बता दें भूटान ने जनवरी में पड़ोसी भारत से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली 150,000 खुराक प्राप्त की, लेकिन मार्च के अंत में बौद्ध ज्योतिष में शुभ दिन के साथ वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












