
इस दर्दनाक तकलीफ से गुजर रही थीं अमेरिकन स्टैंडअप कॉमेडियन, सर्जरी के बाद निकलना पड़ा गर्भाशय
AajTak
अपने पहले पोस्ट में उन्होंने बस हिंट देते हुए लिखा- अगर आपको पीरियड्स दर्द भरे लगते हैं तो हो सकता है कि आपको endometriosis हो. इस पोस्ट में उन्होंने अस्पताल से अपनी फोटो और एक वीडियो शेयर किया था. वे कहती हैं- ये एंडोमिट्रियोसिस सर्जरी के बाद का दिन है और मेरा गर्भाशय निकाल दिया गया है.
अमेरिकन स्टैंड अप कॉमेडियन Amy Schumer ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें अपने गर्भाशय की पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी से गुजरना पड़ा था. फिलहाल सर्जरी के बाद वे रिकवर कर रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












