
इस गांव में कहां से आ रहीं रहस्यमयी चिट्ठियां? दहशत में इलाका छोड़कर भाग रहे लोग
AajTak
ईस्ट यॉर्कशायर के गांव Shiptonthorpe के लगभग सभी लोगों को 2 सालों से लगातार रहस्यमयी खत आ रहे हैं. अज्ञात लेखक के इन खतों को अश्लील और व्यक्तिगत और टारगेटेड बताया जा रहा है. लोग परेशान होकर इलाके को छोड़कर भाग भी रहे हैं.
कई बार ऐसी खबरें आती हैं जिसमें किसी के पास धमकी भरा खत आया हो या बार- बार आ रहा हो. कई बार किसी का खास दुश्मन इस तरह की हरकतों से उसे को डराने की कोशिश करता है. लेकिन हाल में इंग्लैंड के East Yorkshire (ईस्ट यॉर्कशायर) से कुछ ज्यादा ही अजीब और डराने वाली खबर आई है.
यहां के गांव Shiptonthorpe के लगभग सभी लोगों को इस तरह के रहस्यमयी खत 2 सालों से आ रहे हैं.अज्ञात लेखक के इन खतों को अश्लील और व्यक्तिगत और टारगेटेड बताया जा रहा है. द मिरर की रिपोर्ट है कि हंबरसाइड पुलिस धमकी और गालियों से भरे खतों के इस अजीबोगरीब मामले की जांच कर रही है.
नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक स्थानीय महिला 'सोफी' ने बताया कि दिसंबर 2022 में ऐसा एक पत्र मिलने पर मैं सदमे में ही आ गई थी. उस समय, वह एक वार्ड पार्षद के रूप में काम कर रही थी और पत्र की कंटेंट डराने वाला था. उन्होंने इस बारे में बीबीसी से बात की. उनके अनुसार, लेटर लिखने वाला मुझे कैरेक्टरलेस कह रहा था. इसमें कहा गया थी कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए मेरे पास एकमात्र तरीका यह होगा कि मैं गलत राह पर जाऊं. हंबरसाइड पुलिस ने बीबीसी को पुष्टि की कि उन्हें इन लेटर्स के बारे में जानकारी मिली है. फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामले पर उस समय पूछताछ की गई, जिसमें सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया. हालांकि कुछ हाथ नहीं लगा और अभी भी जांच जारी है.
हंबरसाइड पुलिस ने बाद में कहा कि उन्होंने सोफी को सुरक्षा सलाह दी थी. उन्होंने नोट किया कि पहली बार के बाद से सोफी को 3 और लेटर आए थे. सोफी के अलावा, अन्य ग्रामीणों को भी परेशान करने वाले ऐसे लेटर मिले हैं. लेखक ने एक शख्स को खत में लिखा कि 'तुम्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाएगी'. इन गुमनाम लेटर्स के डर से अब लोग गांव तक छोड़कर जाने लगे हैं.
गौरतलब है कि यह घटना 1920 की कुख्यात लिटिलहैम्प्टन के किस्से की याद दिलाती है. यहां भी लोगों को इसी तरह के डरावने लेटर आ रहे थे. मामले के चलते काफी समय तक क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











