
इस गांव में अचानक होने लगी 'आग की बारिश', हैरान रह गए लोग!
AajTak
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 12 सेकेंड की इस क्लिप में गांव के ऊपर 'आग की बारिश' होती देखी जा सकती है. जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा, सिहर गया. दावा किया गया कि ये 9М22С Shells के हमले से निकले आग के गोले हैं.
युद्ध से जूझ रहे देश के एक गांव का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में गांव के ऊपर 'आग की बारिश' होती दिखाई दे रही है. चारों तरफ से आग के गोले गिर रहे हैं.
मकान, दुकान, सड़क, सभी जगह पर आसमान से आग बरस रही है. जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ.
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. 12 सेकेंड की इस क्लिप में गांव के ऊपर 'आग की बारिश' होती देखी जा सकती है. दावा किया गया कि ये 9М22С Shells के हमले से निकले आग के गोले हैं. ये घटना यूक्रेन के एक गांव की है.
वीडियो को यूक्रेन के सांसद Roman Hryshchuk ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने अपने 9М22С हथियार का प्रयोग कर Donetsk प्रांत के Ozerne स्थित एक गांव में आग बरसाई है.
Ozerne village, Donetsk region. Ukraine. This is horrible. pic.twitter.com/RbX9AF3SeG
9М22С एक ऐसा हथियार है, जिसे फायर कर आग के गोलों की बारिश करवाई जा सकती है. 9M22S Shell को आमतौर पर BM-21 'ग्रैड' मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम जैसे वाहनों द्वारा इस्तेमाल किया जाता. इसे 'आग लगाने वाला' हथियार के तौर पर जाना जाता है. इसके जरिए दुश्मन और उसके उपकरणों को बड़े पैमाने पर आग लगाकर या सीधे हिट करके नष्ट किया जा सकता है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









