
इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के बेटे, बचपन से ही नजर आने लगते हैं ये लक्षण
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सीईओ सत्या नडेला के बेटे जैन नडेला की सोमवार को मौत हो गई. जैन नडेला पाल्सी बीमारी से ग्रसित थे और उनकी उम्र महज 26 साल थी. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक्सीक्यूटिव स्टाफ को एक ईमेल में इसकी जानकारी दी.
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के बेटे 'जैन नडेला' की मौत हो गई है. जैन की उम्र 26 साल थी. आपको बता दें कि जैन जन्म के बाद से ही Cerebral Palsy से पीड़ित थे. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक्सीक्यूटिव स्टाफ को एक ईमेल के जरिए इस बात की जानकारी दी. जैन का इलाज चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में चल रहा था. जैन की मौत के बाद हॉस्पिटल के सीईओ जेफ स्पेरिंग ने बोर्ड से एक मैसेज में कहा, 'जैन को म्यूजिक की पसंद के लिए याद किया जाएगा. उनकी शानदार मुस्कान से हर उस इंसान को खुशी मिलती थी, जो उनसे प्यार करते थे. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy). विस्तार से जानते हैं इस बीमारी के बारे में-

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










