
'इस्लाम में कुछ भी अच्छा नहीं...', Ex-Muslim है जर्मनी क्रिसमस मार्केट अटैक का हमलावर डॉक्टर
AajTak
जर्मन शहर मैगडेबर्ग में एक क्रिसमस बाजार में सैकड़ों लोगों पर सऊदी अरब के एक डॉक्टर ने कार चढ़ा दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 200 घायल हो गए. संदिग्ध इस्लामोफोबिक विचारों वाला आदमी है. उसका सोशल मीडिया इसके प्रमाण हैं. वह जर्मनी में दो दशकों से रह रहा था और नशा पुनर्वास केंद्र में साइकेट्रिस्ट के रूप में काम कर चुका है.
जर्मनी के शहर मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में बीते दिन एक कार ने सैकड़ों लोगों को कुचल दिया था. इस मामले में सऊदी अरब के रहने वाले संदिग्ध ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. जर्मन अथॉरिटी पहले तो इसे संदिग्ध हमला मान रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि हमलावर एक इस्लामोफोबिक है, यानि की वह इस्लाम के विरोधियों में शामिल है.
गौरतलब है कि हमलावर पेशे से एक डॉक्टर है, जिसका क्रिसमस मार्केट में लोगों को कुचलते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह वह लोगों को कुचलता हुआ भीड़ से निकल गया. इस हादसे में बताया जा रहा है कि अब तक पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, और कमोबेश 200 लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: जर्मनी में सऊदी के डॉक्टर ने भीड़ पर चढ़ा दी कार
सऊदी से जर्मनी शिफ्ट हो गया था हमलावर
संदिग्ध हमलावर 50 वर्षीय सऊदी अरब का नागरिक है, जो जर्मनी में परमानेंट रेजिडेंशियल स्टेटस के साथ रह रहा है. मतलब कि वह यहां जर्मन सरकार के अप्रूवल के बाद यहां लगभग दो दशकों से रह रहा है. संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके हैंडल्स उसके एंटी-इस्लाम होने गवाही दे रहे हैं. जर्मन मीडिया में उसे तालेब ए कहकर बुलाया जा रहा है.
शुरुआती जांच से पता चला कि मार्च 2020 से वह नशे की लत वाले अपराधियों के लिए काम करने वाले स्पशलिस्ट रिहेबिलियेशन सेंटर में साइकेट्रिस्ट के रूप में काम कर रहा था. हालांकि, अक्टूबर 2024 से वह छुट्टियों और बीमारी की वजह से सेंटर नहीं जा रहा था. वह मैगडेबर्ग के दक्षिण में 30,000 की आबादी वाले शहर बर्नबर्ग के केंद्र के पास एक तीन मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में रहता था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









