
इस्लामिक स्टेट वापस लौटा... ब्रिटेन में AI की मदद से कर रहा आतंकियों की भर्ती
AajTak
आतंकवादी संगठन नए लोगों की भर्ती के लिए एक नया सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है. इसमें AI के माध्यम से ब्रिटेन के किशोरों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
ब्रिटेन में एक बार फिर से आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट वापस लौट आया है. इन दिनों इनकी गतिविधियां तेज हो गई है. यहां पहली बार ब्रिटिश जिहादियों की भर्ती के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया जा रहा है.
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, नए लोगों को आकर्षित करने के लिए एआई के इस्तेमाल के बाद इस कुख्यात आतंकवादी समूह ने एमआई-5 और एमआई-6 का ध्यान आकर्षित किया है.
अफ्रीका में भी बढ़ रही आईएस और अल-कायदा की गतिविधियां डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इन आतंकी गतिविधियों की पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब मध्य पूर्व और हॉर्न ऑफ अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा, दोनों के फिर से उभरने की आशंका बढ़ी है. पिछले महीने सर केन मैक्कलम के वार्षिक ख़तरा अपडेट में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों की आशंकाएं उजागर हुईं.
हमलावरों को उकसा रहे इस्लामिक स्टेट के आतंकी एमआई-5 के महानिदेशक ने कहा कि विदेशी समूह ब्रिटेन और यूरोप में आतंकवाद फैलाने की अपनी कोशिशें जारी रखे हुए हैं.अल-क़ायदा और इस्लामिक स्टेट एक बार फिर ज़्यादा महत्वाकांक्षी हो रहे हैं. विदेशों में अस्थिरता का फायदा उठाकर अपनी पकड़ मज़बूत कर रहे हैं. ये दोनों ही पश्चिम में संभावित हमलावरों को व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित और अप्रत्यक्ष रूप से उकसा रहे हैं.
अल-कायदा और आईएस चला रहे नए भर्ती अभियान ऐसा माना जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती सक्रियता के बीच आईएस (इस्लामकि स्टेट ) ने सीरिया में अपने साथ विदेशी लड़ाकों को शामिल करने के लिए एक नया भर्ती अभियान भी शुरू किया है.एक दशक पहले जब यह संगठन अपने चरम पर था, तब कम से कम 30,000 विदेशी लड़ाके, जिनमें 900 ब्रिटिश भी शामिल थे, आतंकवादी नेटवर्क के लिए लड़ने के लिए मिडिल ईस्ट गए थे.
नए सोशल मीडिया ट्रेंड और AI का कर रहे इस्तेमाल नई भर्ती का संदेश को फैलाने के लिए नवीनतम सोशल मीडिया ट्रेंड्स का इस्तेमाल करते हुए एक नया डिजिटल अभियान शुरू हुआ है. इसका पता तब चला जब पिछले हफ़्ते दक्षिण लंदन के एक किशोर को गैटविक हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया. जब वह तुर्की जाने वाली एक उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रहा था. उसे आतंकवाद के आरोपों में अदालत में पेश किया गया.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









