
इससे बड़ी खुशी क्या होगी! 10 साल पहले खोया बेटा सामने देख रो पड़ी मां, पुलिस को कहा- शुक्रिया
AajTak
मैनपुरी में रह रहे माता-पिता भी नोएडा पहुंचे और 10 साल की जुदाई के बाद उनका बेटे से मिलन एक ऐसी खुशी लेकर आया, जिसने हरेक को रुला दिया. मां रुंधे गले से कहने लगी कि हमने हर दिन अपने बेटे की याद में गुजारा. अब वो वापस आया तो ये किसी सपने जैसा लग रहा है. वहीं पिता ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने हमारी उम्मीद जिंदा रखी.
दिन के बाद दिन फिर महीने और फिर साल बीतते जा रहे थे. परिवार ने तो एक मासूम के मिलने की उम्मीद ही खो दी थी. बस, एक मां थी जो हर दिन अकेले में बैठकर सुबकती थी. फिर वो दिन भी आया जब पुलिस ने अचानक फोन किया और कहा कि हमें आपका बेटा मिल गया है. दस साल बाद बेटे से मिलने के लिए घर से थाने तक पहुंचने का इंतजार हजारों सदियों जैसा था. वहां अपने बेटे को देखकर मां ने उसे गले लगाया तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी भावुक हो गए. जानिए- क्या है पूरी कहानी...
साल 2015, 6 नवंबर का दिन था, जब 7 साल का एक मासूम सेंट्रल नोएडा के फेस-2 के ग्राम गेझा में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. अचानक वो लापता हो गया. परिवार दो दिनों तक उसे खोजने में ताकत झोंक दी. फिर परेशान परिवार ने 8 नवंबर को थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस उसे अपने सूत्रों से लगातार बच्चे को तलाशती रही, लेकिन सालों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला.
माता-पिता पहले दो तीन साल लगातार थाने के चक्कर काटते, पुलिस से पूछते बच्चे का कोई सुराग मिला क्या, लेकिन धीरे धीरे उम्मीद टूटने लगी थी. लापता हुए बच्चे के भाई अंशू ने बताया कि हम सबने धीरे धीरे उम्मीद खो दी थी. माता-पिता भी इस घटना के बाद गांव चले गए थे. उधर, पुलिस ने भी तमाम कोशिशों के बाद निराश होकर 20 दिसंबर 2022 को अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी थी. इससे परिवार की उम्मीदें और भी धूमिल पड़ने लगीं, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था.
कैसे 10 साल बाद मिला खोया बच्चा
हुआ यूं कि 28 मई 2025 को थाना सूरजकुंड फरीदाबाद (हरियाणा) में एक अपहरण की शिकायत दर्ज हुई. फिर 2 जून 2025 को सूरजकुंड पुलिस ने अभियुक्त मंगल कुमार के कब्जे से एक बच्चे को बरामद किया. पुलिस की पूछताछ में मंगल ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसके पास एक और बच्चा था, जिसे नोएडा से लाया था. यही नहीं उसने बच्चे की पहचान छुपाने के लिए उसका नाम भी बदल दिया था. ये जानकारी फरीदाबाद से थाना फेस-2 पुलिस तक पहुंची, लेकिन बदले नाम की वजह से उसकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल लग रहा था.
पुलिस ने खंगाले पुराने रिकॉर्ड

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












