
'इससे निजीकरण नहीं होगा...', लोकसभा में रेलवे संशोधन विधेयक पारित होने पर बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
AajTak
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज देश में डिफेंस और रेलवे ये दो ऐसे सेक्टर हैं जिनके राजनीतिकरण से बचते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है. ये देश की ताकत हैं. रेलवे का पूरा फोकस गरीब और मिडल क्लास परिवारों पर. एसी और नॉन एसी कोच के रेशियो को मेंटेन किया गया. जब कई सदस्यों की ओर से जनरल कोच की डिमांड आई तो 12 कोच जनरल कोच बनाए जा रहे हैं. हर ट्रेन में जनरल कोच ज्यादा हो, इस पर काम किया जा रहा है.
लोकसभा में बुधवार को रेलवे कानून में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पारित किया गया. इस पर सरकार ने जोर देकर कहा कि इससे रेल का निजीकरण नहीं होगा. रेलवे संशोधन विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निचले सदन में कहा कि एक झूठी कहानी फैलाई गई थी कि संशोधन से रेलवे का निजीकरण हो जाएगा. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि फेक नैरेटिव न बनाएं. एक फेक नैरेटिव आपका फेल हो चुका है संविधान का.
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज देश में डिफेंस और रेलवे ये दो ऐसे सेक्टर हैं जिनके राजनीतिकरण से बचते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है. ये देश की ताकत हैं. रेलवे का पूरा फोकस गरीब और मिडल क्लास परिवारों पर. एसी और नॉन एसी कोच के रेशियो को मेंटेन किया गया. जब कई सदस्यों की ओर से जनरल कोच की डिमांड आई तो 12 कोच जनरल कोच बनाए जा रहे हैं. हर ट्रेन में जनरल कोच ज्यादा हो, इस पर काम किया जा रहा है.
'अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह नॉन एसी'
उन्होंने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी है. 20 पैसेंजर और दो पार्सल के हैं. इसमें 10 स्लीपर और 10 जनरल कोच हैं और इसमें वंदे भारत वाली तकनीक ही इस्तेमाल की गई है. यह ट्रेन 10 महीने चल चुकी है और इसके परिचालन अनुभव के आधार पर 50 गाड़ियां और बन रही हैं जो जनवरी महीने से हर महीने आने लगेगी. हजार किलोमीटर की यात्रा चार सौ रुपये के आसपास किराये में हो रही है. दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है. कानपुर से लखनऊ या बेंगलुरु से मैसुरु जैसे शहरों के बीच शटल की तरह ट्रेन ज्यादा फ्रीक्वेंसी से चल पाए, उसके लिए नमो भारत ट्रेन बनाई गई है.
छठ के दौरान 1 लाख 80 हजार लोगों ने की यात्रा: मंत्री
रेल मंत्री ने कहा कि मेमू ट्रेन के भी 600 कोच बने हैं. रेलवे का प्रीमियर कस्टमर लोवर क्लास और मिडिल इनकम परिवार हैं और पूरा फोकस उन पर है. छठ के दौरान 1 लाख 80 हजार लोगों ने यात्रा की और 60 स्पेशल ट्रेन चलाई गई. पटना में 80 हजार यात्री साथ आए लेकिन कोई दिक्कत नहीं हुई. महाकुंभ के लिए 13 हजार ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











