
इश्क का जुनून, लव मैरिज की जिद और झगड़े... मां ने बेटे के साथ मिलकर किया बेटी का मर्डर, दहला देगी ऑनर किलिंग की ये कहानी
AajTak
गुजरात के भावनगर में ऑनर किलिंग की दर्दनाक वारदात सामने आई है. भीकाडा गांव में मां दयाबेन और बेटे प्रकाश ने बेटी पारुल की प्रेम विवाह की जिद से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और शव को चेकडैम में फेंक दिया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात में भावनगर के भीकाडा गांव में ऑनर किलिंग की खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां एक बेटी को उसकी मां और भाई ने मिलकर घर में ही मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद में सबूत मिटाने के लिए उन दोनों ने लाश को खाली चेकडैम में फेंक दिया. बाद में पिता को जब इस घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पूरा मामला सामने आया..
हिम्मतभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि करीब एक साल पहले उनकी 22 साल की बेटी पारुल अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम के ज़रिए विवेक नाम के लड़के से बात कर रही थी, तभी उनके बेटे प्रकाश ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद से ही पारुल ने उस लडके से प्रेम विवाह की जिद करना शुरू कर दिया था. इसके चलते अक्सर घर में झगड़े होने लगे थे. जिस वजह से माता दयाबेन और भाई प्रकाश उससे नाराज हो गए थे और उसे विवेक से बात करने से मना करने लगे थे.
हालांकि, पारुल विवेक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही. इसी वदज से पारुल के भाई प्रकाश की भी सगाई नहीं हो रही थी. इसलिए परिवार ने प्रकाश और पारुल की आमने-सामने सगाई कराने की योजना बनाई. लेकिन पारुल की जिद के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहे. पुलिस ने बताया कि इसी बीच 18 अक्टूबर के दिन पारुल को एक बार फिर उसकी मां दयाबेन ने इंस्टाग्राम पर विवेक से बात करते हुए पकड़ लिया.
इसके बाद दयाबेन ने प्रकाश को फोन करके घर बुलाया. फिर प्रकाश के घर आने पर मां-बेटे ने पारुल को समझाया कि उसकी लव मैरिज से समाज में परिवार की इज्जत चली जाएगी और उसके बाकी दोनों बच्चों की शादी होना भी मुश्किल हो जाएगा. लेकिन पारुल ने उनकी एक न सुनी और भागकर विवेक से शादी करने की धमकी दी. इस बात से गुस्साई मां ने पारुल को पकड़कर उसके मुंह पर हाथ रख दिया.
वहीं, उसके भाई प्रकाश ने अपनी बहन पारुल की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. उसे बचने की कोशिश में पारुल की हथेली और कोहनी पर भी चाकू लगा. बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण पारुल की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दिन होने के कारण लाश को छिपाने के लिए मां-बेटे ने पारुल के शव को तिरपाल में लपेटकर कुएं के पास पेड़ों के झुरमुट में छिपा दिया.
फिर दोनों ने मौका देखकर पारुल की लाश को चेकडैम में फेंक दिया और वहां से निकल गए. पिता को जब इस वारदात के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी और उनकी शिकायत के आधार पर पुलिसने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.







