
इलेक्शन बनाम सेलेक्शन, आतंकियों की एंट्री, लापता चुनाव आयुक्त... PAK चुनाव का क्यों उड़ रहा मजाक?
AajTak
Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान नेशनल असेंबली चुनाव में इमरान खान की पार्टी को बढ़त दिख रही है. जैसे ही इमरान खान आगे बढ़े गिनती रोक दी गई. पाकिस्तान में इस समय चुनाव आयुक्त लापता हो गए हैं इंटरनेट बंद कर दिया गया है.इस सियासी उठापठक में जहां कई आतंकी चुनाव जीत गए हैं तो वहीं हाफिज सईद का बेटा चुनाव हार गया है.
पाकिस्तान में वोटों की गिनती जारी है या रुकी हुई है ये तो वहां की मीडिया भी नहीं जानता, लेकिन नतीजे आने शुरू हो गए हैं. अब खबर है कि नवाज शरीफ चुनाव जीत गए हैं जबकि इससे पहले खबर आई थी कि नवाज हार गए हैं. आतंकी हाफिज सईद का बेटा तलहा हाफिज सईद चुनाव हार गया है. इस बार पाकिस्तान के चुनावी नतीजे एकदम चौंकाने वाले है यानि सेना के मनमुताबिक नतीजे नहीं है.
इमरान खान की पार्टी और उनके समर्थक उम्मीदवार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. अभी तक 53 सीटों पर नतीजे आ गए हैं जिनमें से 18 पर इमरान के समर्थक जीत गए हैं जबकि नवाज शरीफ की पार्टी 17 सीटों पर जीती है और बिलावल भुट्टो 15 सीटों पर जीत चुके हैं.
इलेक्शन बनाम सेलेक्शन
दरअसल पाकिस्तान मे छिटपुट हिंसा के बीच नेशनल असेंबली की 265 सीटों और राज्यों की करीब 800 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था. इस मतदान को लेकर मौजूदा सरकार से लेकर, सेना, चुनाव आयोग और न्यायपालिका तक पर कई गंभीर आरोप लगे. चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जहां जेल में डाल दिया गया तो वहीं चुनाव आयोग उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का चुनाव चिह्न छीन लिया. चुनावी मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे इमरान के कैंडिडेट्स को प्रचार तक नहीं करने दिया गया.
पाकिस्तानी मीडिया लगातार ये दावा कर रहा था कि नवाज शरीफ की पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले दल चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेंगे. इन सबके बीच जब पाकिस्तान के चुनावी नतीजे आए तो सत्ताधारी दल और सेना हैरान रह गए. तमाम स्थानीय लोगों से लेकर इमरान समर्थकों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में नाम के लिए इलेक्शन करवाए गए हैं जबकि बैकडोर से सेना यहां सलेक्शन करवा रही है यानि अपने हिसाब से उम्मीदवारों को जीता रही है.
दवाब में हटाई गई इमरान की पार्टी की जीत की खबर!

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









