
'इलाके को छोड़ दो...', जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदुओं-सिखों को धमकी, घरों पर लगाए गए पोस्टर
AajTak
पुंछ जिले का देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है. शनिवार शाम करीब 6 बजे लोग अपने घरों के बाहर लगे पोस्टर देखकर भयभीत हो गए. इन पोस्टर पर उर्दू में लिखा था, "तमाम हिंदू और सरदार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को छोड़ दो. वरना इसकी आपको भारी कीमत भरनी होगी".
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है. कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई है. ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई है. इस घटना से लोग डरे हुए हैं. उन्होंने पुलिस और सेना से धमकी देने वाले देश-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, पुंछ जिले का देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है. शनिवार शाम करीब 6 बजे लोग अपने घरों के बाहर लगे पोस्टर देखकर भयभीत हो गए. इन पोस्टर पर उर्दू में लिखा था, "तमाम हिंदू और सरदार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को छोड़ दो. वरना इसकी आपको भारी कीमत भरनी होगी".
मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने की जांच
सूचना मिलने पर पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया सुरक्षाबलों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सरपंच की मौजूदगी में पोस्टर जब्त कराए. एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन के मेन गेट पर चिपकाया गया था. दूसरा पोस्टर और तीसरा सुजान सिंह के लॉन से बरामद किया गया.
इसी साल अप्रैल में आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने बड़े हमले की धमकी दी थी. उसने धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था. इसमें जम्मू और दिल्ली में आतंकी हमले करने की धमकी दी और J-K में रहने के लिए इच्छुक लोगों को विदेशी बताकर सड़कों पर खून बहाने तक की चेतावनी दी.
बता दें कि पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित संगठन है. अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट जैश के प्रॉक्सी आउटफिट के तौर पर उभरा था. PAFF समय-समय पर सेना और सरकार को कई बार धमकियां भी दे चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











