
इमोशनल कार्ड और भविष्य के संकेत... स्टार प्रचारकों की लिस्ट से समझिए AAP का सियासी संदेश
AajTak
आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की भारी-भरकम लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत जेल में बंद तीन नेताओं के नाम हैं. सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी इसमें जगह दी गई है. इस लिस्ट के जरिए AAP ने क्या संदेश दिया है?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने में जब एक दिन बाकी थे, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की यह लिस्ट वैसे तो गुजरात के लिए थी, जहां पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है. लेकिन इसके संदेश बहुत व्यापक हैं.
गुजरात के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की भारी-भरकम लिस्ट जारी की है. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के भी नाम हैं जो जेल में बंद हैं. अरविंद आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में भविष्य की सियासी दिशा के संकेत हैं तो पार्टी की रणनीति की झलक भी. इस लिस्ट में क्या संदेश हैं, क्या रणनीति है?
भविष्य की सियासत का संकेत क्या?
शराब घोटाले से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले और उसके बाद, एक विषय चर्चा का केंद्र रहा. वह ये कि अरविंद के बाद दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा, पार्टी कौन संभालेगा? गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन यह संकेत जरूर मिलने लगे हैं कि अरविंद की सियासी विरासत की वारिस उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही होंगी. जेल जाने के बाद अरविंद और आम आदमी पार्टी के बीच सेतु का काम कर रहीं सुनीता ने उसी जगह से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कीं, जहां से केजरीवाल किया करते थे.
यह भी पढ़ें: गुजरात में प्रचार के दौरान रोने लगे पंजाब CM भगवंत मान, बोले - मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही
सियासी गतिविधियों से दूरी बनाए रखने वाली सुनीता केजरीवाल अचानक एक्टिव मोड में आ गईं. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडिया ब्लॉक की दिल्ली रैली में सुनीता केजरीवाल ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के साथ मंच साझा किया. इन सबको सुनीता को अरविंद की विरासत सौंपने के लिए पिच तैयार करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था. अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर पर सुनीता के नाम को सियासत में उनकी ऑफिशियल लॉन्चिंग, इमोशनल कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





