
इमरान खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए क्या-क्या पैंतरे आजमाए? मरियम औरंगजेब ने बताया
AajTak
पाकिस्तान सरकार में सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि इमरान खान ने पंजाब पुलिस को रोकने के लिए गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत की पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सके. मरियम का यह बयान लाहौर हाईकोर्ट के उस बयान से पहले आया, जिसमें हाईकोर्ट ने इमरान खान के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को गुरुवार सुबह तक के लिए रोकने के आदेश दिया था.
पाकिस्तान में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर दिनभर सियासी ड्रामा चलता रहा. कोर्ट के आदेश पर पुलिस और बाद में रेंजर्स इमरान को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची. उनके आवास की पूरी तरह से घेराबंदी भी कर दी गई. इस बीच पुलिस और इमरान खान के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई. लेकिन बाद में कोर्ट से उन्हें फौरी राहत भी मिल गई.
लाहौर हाईकोर्ट ने पुलिस को जमान पार्क में इमरान के आवास के बाहर कार्रवाई तत्काल बंद करने का निर्देश दिया. लेकिन अब पाकिस्तान सरकार में सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि इमरान खान ने पंजाब पुलिस को रोकने के लिए गिलगित बाल्टिस्तान प्रांत की पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सके.
उन्होंने कहा कि गिलगित बाल्टिस्तान की पुलिस को पंजाब पुलिस पर हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा था. इस वजह से तोशखाना मामले में पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश नाकामयाब रही.
मरियम का यह बयान लाहौर हाईकोर्ट के उस बयान से पहले आया, जिसमें हाईकोर्ट ने इमरान खान के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को गुरुवार सुबह तक के लिए रोकने के आदेश दिया था. बता दें कि तोशखाना मामले में अदालत ने इमरान को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे. इस बीच पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को गिलगित बाल्टिस्तान के आईजीपी मुहम्मद सईद का तबादला भी कर दिया.
बता दें कि गिलगित-बाल्टिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है. मरियम ने कहा कि इमरान देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं.
इमरान खान महिलाओं, बच्चों का इस्तेमाल कर रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











