
'इमरान खान तय करेंगे पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री', नतीजे से पहले PTI चीफ का दावा
AajTak
पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बड़ा दावा किया है. पार्टी चीफ गोहर खान का कहना है कि उनकी पार्टी को बहुमत मिला है और इसलिए राष्ट्रपति उन्हें सरकार बनाने का न्यौता देंगे. दावे के मुताबिक, सभी निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के प्रति वफादार हैं और वे अपनी स्वतंत्र सरकार बनाएंगे.
चुनाव के बाद पाकिस्तान राजनीतिक संकट में फंस गया है. किसी भी दल को बहुमत नहीं मिली. जेल में बंद इमरान खान के समर्थित उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली में सबसे ज्यादा सीटें जीतीं. अब उनकी पार्टी के अध्यक्ष गोहर खान को उम्मीद है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र विधायक अपनी स्वतंत्र सरकार बनाएंगे. पीटीआई चीफ ने कहा कि इमरान खान तय करेंगे कि पाकिस्तान का अगला पीएम कौन होगा. उन्होंने चुनाव में बहुमत मिलने का भी दावा किया है.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चुनाव लड़ने पर रोक थी. इमरान खान खुद जेल में हैं और वह चुनाव नहीं लड़ सकते थे. घोटाले से संबंधित मामलों में दोषी पाए जाने के बाद इमरान ने अपनी पार्टी की अध्यक्षता छोड़ दी थी और गोहर खान को पार्टी की अध्यक्षता सौंपी गई. इमरान के समर्थक नेताओं ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने का फैसला किया था. चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजे के मुताबिक, पीटीआई समर्थित 102 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है.
ये भी पढ़ें: नतीजों के बीच इमरान खान को 12 मुकदमों में बेल, 40 घंटे बाद भी 15 सीटों के रिजल्ट पर फंसा पेच
'पीटीआई को मिली है बहुमत'
पीटीआई चीफ गोहर खान का दावा है कि चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित नहीं किए हैं लेकिन उनकी पार्टी को बहुमत मिल गई है. उन्होंने कहा, "हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है, हम आगे बढ़ना चाहते हैं." गोहर खान ने इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि हम आगे बढ़ेंगे और संविधान और कानून के अनुसार सरकार बनाएंगे.
गोहर खान ने कहा कि लोगों ने स्वतंत्र रूप से मतदान किया. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने वोटों की गिनती की और फॉर्म 45 तैयार किए. पीटीआई प्रमुख ने कहा कि नतीजे फॉर्म 45 के मुताबिक घोषित किए जाने चाहिए क्योंकि उन्हें वे सभी फॉर्म मिल गए हैं. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था लोगों की आवाज को दबाना और मनचाही सरकार बनाना बर्दाश्त नहीं कर पाएगी.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









