
इमरान खान के 'तीन यार' ऐन मौके पर दे गए गच्चा, PAK पीएम की कुर्सी बचनी अब मुश्किल!
AajTak
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान इमरान सरकार में सहयोगी पार्टियां MQMP, PML-Q और BAP ने विपक्ष का समर्थन करने का फैसला किया है. इमरान खान सरकार के लिए सिर्फ सहयोगी पार्टियां ही चिंता का कारण नहीं हैं, बल्कि उनकी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के 24 सांसदों ने भी बगावत कर रखी है.
सभी की निगाहें पाकिस्तान की नेशनल असेंबली पर टिकी हैं. यहां सोमवार को असेंबली सेशन शुरू हो गया. इस सत्र में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. इससे पहले इमरान सरकार में गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने रविवार को कहा कि अगर सोमवार को स्पीकर असद कैसर अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की अनुमति देते हैं, तो इस पर 4 अप्रैल को वोटिंग होगी. हालांकि, इससे पहले इमरान खान को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इमरान सरकार में सहयोगी पार्टियों ने उनका साथ देना छोड़ दिया है. ये पार्टियां एक एक कर विपक्ष के साथ खड़ी होती नजर आ रही हैं.
बताया जा रहा है कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के करीब 24 सांसद बागी हैं. इमरान खान इन्हें लगातार मनाने की कोशिश में जुटे हैं. लेकिन इसी बीच उनकी मुसीबत और बढ़ गई है. दरअसल, सरकार में सहयोगी पार्टियों MQMP, PMLQ और जम्हूरी वतन पार्टियों ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. इससे पहले विपक्षी पार्टियां भी दावा कर चुकी हैं कि फ्लोर टेस्ट में इमरान सरकार का समर्थन करने वाली पार्टियां भी विपक्ष के साथ आ जाएंगी.
जमूरी वतन पार्टी ने दिया इमरान खान को बड़ा झटका
उधर, जमूरी वतन पार्टी के नेता शाहजैन बुगती ने इमरान खान को बड़ा झटका दिया. बुगती ने इमरान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. वे बलूचिस्तान में शांति और सुलह पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे.
शाहजैन बुगती ने पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया. बुगती ने कहा, इमरान खान के नेतृत्व में बलूचिस्तान में विकास नहीं हुआ. सरकार ने हमें आशा दी थी कि चीजें अच्छी होंगी, लेकिन कुछ नहीं बदला. हम पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के साथ खड़े हैं और जो कर सकते हैं करेंगे. फ्लोर टेस्ट से MQM कर सकती है वॉकआउट मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट आंदोलन इमरान खान की पार्टी के साथ सरकार में है. लेकिन MQM विपक्षी दलों के साथ भी लगातार बैठक कर रहा है. खासकर पीपीपी पार्टी के साथ बैठक के बाद भी MQM ने अपने पत्ते पूरी तरह से नहीं खोले हैं. हालांकि, पार्टी को ये भी पता है कि उसके कार्यकर्ता और समर्थक इमरान खान की पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में क्यों सोचते हैं. हालांकि, पार्टी के लिए फैसला कठिन माना जा रहा है.
वहीं, पार्टी सूत्रों की मानें तो MQM फ्लोर टेस्ट के दौरान वॉकआउट कर सकती है. MQM अविश्वास प्रस्ताव के दौरान न ही इमरान खान के समर्थन के बार में विचार कर रही है और न ही विपक्ष का साथ देना चाहती है. MQM के जो नेता अविश्वास मत से दूर रहने के पक्ष में हैं, उनका मानना है कि पार्टी गठबंधन सरकार से बाहर आ जाए और विपक्ष के साथ अगले चुनाव पर ध्यान केंद्रित करे.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








