
इमरान खान की जमानत याचिका लेकर कोर्ट पहुंची लीगल टीम, पता चला एक हफ्ते की छुट्टी पर हैं जज
AajTak
इमरान खान को हाल ही में तोशाखाना मामले में राहत मिली थी, जिसके बाद उन्हें सिफर मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. सोमवार को जब उनकी लीगल टीम जमानत के लिए पहुंची तो सुनवाई करने वाले जज ही अदालत में नहीं थे, पता चला कि वह एक हफ्ते की छुट्टी पर हैं.
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पीटीआई उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी की लीगल टीम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची तो पता चला कि मामले की सुनवाई करने वाले जज एक हफ्ते की छुट्टी पर गए हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिस अबुल हसनत ज़ुल्कारनैन ने शनिवार को मामले में इमरान और कुरैशी की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी थी क्योंकि इस्लामाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जब 70 वर्षीय खान की कानूनी टीम अदालत परिसर में पहुंची, तो उन्हें पता चला कि न्यायाधीश जुल्करनैन अपनी पत्नी की बीमारी के कारण एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर थे.
डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, खान के वकील नईम हैदर पंजोथा ने कहा कि जब कानूनी टीम अदालत परिसर में पहुंची, तो उन्हें पता चला कि न्यायाधीश जुल्करनैन एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर हैं.
इसके बाद कानूनी टीम न्यायाधीश राजा जवाद अब्बास के अदालत कक्ष में पहुंची और उनसे जमानत याचिका पर सुनवाई करने का आग्रह किया. जिस पर जज ने जवाब दिया कि वह मामले की सुनवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह ड्यूटी जज नहीं हैं.
जज अब्बास ने कहा, ''ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के ड्यूटी जज की कोई अधिसूचना नहीं है. अगर इस्लामाबाद हाई कोर्ट इसे चिह्नित कर सकता है, तभी मैं इसकी सुनवाई कर सकता हूं.''

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









