
इमरान खान और सऊदी अरब को लेकर PAK पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा खुलासा
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान की सरकार की लापरवाही और विफलताओं की कीमत उनकी सरकार को चुकानी पड़ी. इमरान खान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इमरान खान की सरकार ने मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को काफी नुकसान पहुंचाया है. यहां तक कि इमरान खान सऊदी अरब को भी नाराज करने से बाज नहीं आ रहे थे जबकि हर संकट में सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद करता रहा है.
पाकिस्तान में जारी सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान की सरकार पर हमला बोलते हुए एक सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि इमरान खान की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया, जिसकी कीमत पिछले 16 महीने के कार्यकाल में उनकी सरकार को चुकानी पड़ी.
शहबाज शरीफ ने आगे कहा, "इमरान खान सरकार की मित्र देशों के प्रति रवैया किसी से छिपा नहीं है. इमरान खान की सरकार ने अरबों डॉलर के प्रोजेक्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे की कार्य गति को कम कर दिया. यहां तक इमरान खान सऊदी अरब को भी नाराज करने से बाज नहीं आ रहे थे, जबकि सऊदी अरब हर संकट में पाकिस्तान की मदद करता है."
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नवाज शरीफ के कार्यकाल (2013-17) के दौरान अभूतपूर्व प्रगति देखी थी और चीन, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देशों के साथ संबंधों में सुधार हुआ था. जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इन देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को नुकसान पहुंचाया.
दरअसल, सऊदी के दबदबे वाले 57 इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी के समानांतर एक और संगठन बनाने की कोशिश की गई थी. इसके लिए मलेशिया में तुर्की, ईरान , कतर और पाकिस्तान समेत 20 से ज्यादा मुस्लिम देश एकजुट होने वाले थे. लेकिन ऐन मौके पर सऊदी अरब के दबाव के कारण इमरान खान को मलेशिया दौरा रद्द करना पड़ा था.
क्या है मामला?
मध्य पूर्व देशों को कवर करने वाली वेबसाइट 'मिडिल ईस्ट आई' पर दिसंबर 2019 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने सऊदी अरब के दबाव में मलेशिया दौरा रद्द कर दिया था.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







