
इमरान के मंत्री बोले- हम तालिबान के संरक्षक, उन्होंने हमारे पास ही शरण और शिक्षा ली
AajTak
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री शेख राशिद ने एक बार फिर तालिबान का खुले तौर पर समर्थन किया और कहा कि हम (पाकिस्तान) तालिबानी नेताओं के संरक्षक हैं.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) ने सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. इस बीच तालिबान को सबसे ज्यादा समर्थन पाकिस्तान से मिल रहा है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार (Imran Khan Government) में मंत्री शेख राशिद ने एक बार फिर तालिबान का खुले तौर पर समर्थन किया और कहा कि हम (पाकिस्तान) तालिबानी नेताओं के संरक्षक हैं. पाकिस्तानी सरकार में मंत्री शेख राशिद ने कहा कि हमने तालिबान के नेताओं की लंबे वक्त तक हिफाज़त की, हमारे यहां उन्होंने शरण ली, शिक्षा ली और यहां घर बनाया. पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि हमने तालिबान के लिए सबकुछ किया है. पाकिस्तान में लगातार तालिबान के समर्थन में बयान बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार तालिबान के समर्थन में और उसकी तारीफ करने वाले बयान दिए जा रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जानकारी दी थी कि तालिबान अगले कुछ दिनों में सरकार बनाने वाला है, इसके कुछ वक्त बाद तालिबान ने भी इसकी पुष्टि कर दी थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही तालिबान के समर्थन में कई बार अपने दिल की बात कह चुके हैं. जिस दिन तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया था, तब भी इमरान खान ने इसे एक बड़ी जीत माना था. ना सिर्फ राजनेता बल्कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी तालिबान के समर्थन में अपनी आवाज़ उठाई है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में बयान दिया था कि तालिबान इस बार पॉजिटिव माइंडसेट के साथ आया है, वह महिलाओं को काम करने दे रहा है और क्रिकेट का बड़ा समर्थक है. आपको बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान छोड़ दिया है. 31 अगस्त को अमेरिका ने आधिकारिक रूप से अपनी दो दशक लंबी चली लड़ाई का अंत किया. अब तालिबान सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है, उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते सरकार का ऐलान हो जाएगा.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









