
इन 8 एंड्रॉयड ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पर्सनल डेटा और पैसे कर सकता है चोरी, तुरंत करें डिलीट
AajTak
जोकर मैलवेयर को को पिछले तीन सालों में गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई ऐप्स पर देखा जा चुका है. अब इस मैलवेयर को गूगल प्ले स्टोर में मौजूद 8 नए ऐप्स में देखा गया है. ऐप्स में मैलवेयर को क्विक हील सिक्योरिटी लैब्स ने स्पॉट किया है.
जोकर मैलवेयर को को पिछले तीन सालों में गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई ऐप्स पर देखा जा चुका है. अब इस मैलवेयर को गूगल प्ले स्टोर में मौजूद 8 नए ऐप्स में देखा गया है. ऐप्स में मैलवेयर को क्विक हील सिक्योरिटी लैब्स ने स्पॉट किया है. ये मैलवेयर इतना खतरनाक होता है कि ये यूजर्स की डिवाइस में ऐप्स के जरिए घुसता है और कई तरह के डेटा चुपके से कलेक्ट कर लेता है. इनमें आपके पेमेंट और बैंक डिटेल भी हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मैलवेयर अब इतना खतरनाक बन चुका है कि ये यूजर की परमिशन के बिना ही उसका सब्सक्रिप्शन कई तरह की प्रीमियम सर्विसेज के लिए कर देता है. ऐसे में ये ऐप आपके कितने पैसों को बर्बाद कर सकता है. इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. बहरहाल, आठ नए ऐप्स में जोकर मैलवेयर की खबर मिलने के बाद गूगल ने तेजी से इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा लिया है. लेकिन, खतरा उन डिवाइसेज के लिए अभी भी बरकरार है, जिन यूजर्स ने इन 8 में से किसी भी ऐप को पहले ही डाउनलोड कर इंस्टॉल किया होगा. ऐसे में इन ऐप्स को तुरंत डिलीट कर देने में ही भलाई है. ताकी आपका डेटा और बाकी डिटेल सेफ रह सकें.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









