इन 10 चीजों में होता है केले से भी ज्यादा पोटैशियम, शरीर के लिए फायदेमंद
AajTak
ज्यादातर लोगों को लगता है कि ज्यादा मात्रा में पोटेशियम सिर्फ केले में पाया जाता है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक मध्यम आकार के केले में 422 एमजी या 9% ही पोटेशियम होता है. इसके अलावा र भी कई चीजें होती हैं जिनमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है.
पोटैशियम शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट है. ये ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है और पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करते हैं. पोटैशियम नसों और मांसपेशियों के काम में मदद करते हैं. सेहतमंद शरीर के लिए पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा 4,700 मिलीग्राम होती है, लेकिन अधिकांश लोग अपनी डाइट के जरिए पर्याप्त मात्रा से भी नहीं ले पाते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ज्यादा मात्रा में पोटेशियम सिर्फ केले में पाया जाता है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक मध्यम आकार के केले में 422 एमजी या 9% ही पोटैशियम होता है. इसके अलावा और भी कई चीजें होती हैं जिनमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. आलू- आलू एक स्टार्चयुक्त जड़ वाली सब्जी है. ये एक ऐसी सब्जी है जो पूरी दुनिया में बड़े चाव से खाई जाती है. एक आलू (136 ग्राम) में 515 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. स्टडीज के मुताबिक, आलू पोटेशियम का सबसे अच्छा स्रोत है. एक छोटा भुना आलू 738 मिलीग्राम पोटैशियम देता है. हालांकि, आलू की कई अलग-अलग किस्में होती हैं और इस हिसाब से उनकी पोटैशियम मात्रा भी अलग-अलग होती है. अनार- अनार पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत होता है. एक अनार में 666 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. इसके अलावा अनार में विटामिन C, K साथ-साथ फोलेट भी पाया जाता है. इसके अलावा अनार में प्रोटीन भी काफी मात्रा में पाया जाता है. इसमें नेचुरल शुगर होता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट लंबे समय तक भूख नहीं लगती है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











