
'इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत, इन्हें तो जेल में होना चाहिए...' CAA पर घर के बाहर प्रदर्शन पर भड़के केजरीवाल
AajTak
CAA को लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिन्दू शरणार्थियों द्वारा घर के बाहर प्रदर्शन किए जाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि 'इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत, इन्हें तो जेल में होना चाहिए'. केजरीवाल सीएए का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने पड़ोसी देशों से आए शरणार्थियों को लेकर कहा था कि इन्हें नागरिकता देने से चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे.
देश में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) लागू होने के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. इसी को लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिन्दू शरणार्थियों ने गुरुवार को केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था जिस पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री भड़क गए हैं.
केजरीवाल ने एक्स पर इस प्रदर्शन को लेकर लिखा, 'इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ की, हमारे देश का कानून तोड़ा, इन्हें जेल में होना चाहिए था, इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुडदंग कर रहे हैं? CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे. बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है.'
इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से घुसपैठ की, हमारे देश का क़ानून तोड़ा। इन्हें जेल में होना चाहिए था। इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुडदंग कर रहे हैं? CAA आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल… https://t.co/xjVVrrglt7
इसके बाद पड़ोसी देशों से आए ये शरणार्थी आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस भी CAA का विरोध कर रही है.
दरअसल सरकार द्वारा सीएए लागू किए जाने के बाद केजरीवाल ने इस कानून पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा. उन्होंने कहा था, 'इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के लोग भारत आएंगे, ये कितना सुरक्षित होगा. चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे. अगर आपके घर के पास पाकिस्तान, बांग्लादेश से लोग आकर झुग्गी बनाकर रहने लगें तो क्या आप पसंद करोगे?'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












