
इन एक्टर्स ने टीवी पर बूढ़े दिखने और माता-पिता का रोल निभाने से किया था इनकार
AajTak
टीवी के सीरियल में हम सभी को अलग-अलग प्रेम कहानियां और फैमिली ड्रामा देखने को मिलता है. सीरियल में भी आम जिंदगी को दिखाया जाता है, जिसका मतलब है कि जिंदगी के तमाम पहलुओं को एक्टर्स को निभाना पड़ता है. सीरियल की कहानी आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स शो लीप लाते हैं, जिसके बाद बड़े बदलाव होते हैं. हालांकि कई बार एक्टर्स इन लीप के बाद शो को छोड़ने का फैसला कर लेते हैं. कई बार इसकी वजह पर्दे पर बूढ़ा दिखना और बड़ी उम्र के एक्टर्स के माता-पिता का रोल निभाना होता है.
टीवी के सीरियल में हम सभी को अलग-अलग प्रेम कहानियां और फैमिली ड्रामा देखने को मिलता है. सीरियल में भी आम जिंदगी को दिखाया जाता है, जिसका मतलब है कि जिंदगी के तमाम पहलुओं को एक्टर्स को निभाना पड़ता है. सीरियल की कहानी आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स शो लीप लाते हैं, जिसके बाद बड़े बदलाव होते हैं. हालांकि कई बार एक्टर्स इन लीप के बाद शो को छोड़ने का फैसला कर लेते हैं. कई बार इसकी वजह पर्दे पर बूढ़ा दिखना और बड़ी उम्र के एक्टर्स के माता-पिता का रोल निभाना होता है. दृष्टि धामी - सीरियल सिलसिला में दृष्टि धामी, नंदिनी का किरदार निभा रही थीं. इस सीरियल में लीप आने के बाद दृष्टि को मां का किरदार निभाने के लिए कहा गया था. इसके चलते उन्होंने शो को छोड़ देना ज्यादा बेहतर समझा. इससे पहले उन्होंने सीरियल एक था राजा एक थी रानी को भी इसी कारण से छोड़ा था. दृष्टि धामी ने इस बारे में कहा था, 'शो में मेरा सफर खत्म हो गया था और मैं एक मां का रोल नहीं निभाना चाहती थी.'
संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












