
इन आसान स्टेप्स के जरिए करें घर बैठे फेशियल, नहीं पड़ेगी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत
AajTak
आमतौर पर पार्लर से क्लीनअप या फेशियल कराना काफी खर्चीला होता है लेकिन ऐसा नहीं है कि कि आप घर पर ये नहीं कर सकते हैं. यहां हम आपको बिना पार्लर जाए घर पर ही फेशियल करने के कुछ टिप्स दे रहे हैं.
चेहरे को साफ करने के लिए सिर्फ साबुन या फेस वॉश से मुंह धोना काफी नहीं होता है. बल्कि फेस की डीप क्लींनिंग के लिए महीने में एक या दो बार क्लीनअप या फेशियल करना बेहद जरूरी होता है. फेशियल आपकी त्वचा को साफ करते हैं, एक्सफोलिएट करते हैं और पोषण देते हैं. यह रूखी त्वचा को साफ करने और स्किन पोर्स से एक्सेस तेल निकालने और डेड स्किन को हटाने में भी मदद करते हैं.
आमतौर पर पार्लर से क्लीनअप या फेशियल कराना काफी खर्चीला होता है लेकिन ऐसा नहीं है कि कि आप घर पर ये नहीं कर सकते हैं. यहां हम आपको बिना पार्लर जाए घर पर ही फेशियल करने के कुछ टिप्स दे रहे हैं.
घर पर ऐसे करें होम फेशियल
एलोवेरा एक बेहतरीन क्लींजिंग एजेंट के रूप में काम करता है और ये स्किन के लिए बहुत अच्छा भी है. अगर आपके फ्रेश एलोवेरा जेल है तो बहुत अच्छा नहीं. अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आप बाजार के एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले अपनी त्वचा को साफ करने के लिए बेसन, थोड़ी सी हल्दी, गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिला लें और इस मिक्सचर को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. एक मिनट तक मसाज करें और फिर टिशू से साफ करें या अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें.
शहद, चीनी और एलोवेरा से स्क्रब करें चेहरा क्लीन होने के बाद आप शहद में चीनी और एलोवेरा जेल मिलाएं. ये तीनों तत्व आपकी त्वचा पर जादू की तरह काम करते हैं. इन्हें एक कटोरी में मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगाएं. कुछ मिनट तक अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें. यह स्क्रब सभी डेड सेल्स को हटाने में मदद करेगा और आपकी त्वचा को चमकदार और जवान बनाएगा. स्क्रबिंग के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें.
गुलाब जल से टोन करें अपनी त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसे टोन करना बहुत जरूरी है. कॉटन बॉल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे और गर्दन पर गुलाब जल लगाएं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












