
'इनकी इज्जत नहीं है क्या...कितना घिनौना काम किया तूने', Video लीक करने वाली लड़की को हॉस्टल वार्डन ने लताड़ा
AajTak
Chandigarh Girls' Hostel Videos Leaked: मोहाली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की गर्ल स्टूडेंट्स के नहाते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हॉस्टल वार्डन आरोपी छात्रा को बुरी तरह फटकारते हुए नजर आ रही है.
Punjab News: मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के अश्लील वीडियो कथित तौर पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. वीडियो ऑनलाइन शेयर करने वाली छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हॉस्टल की वार्डन आरोपी छात्रा को फटकार लगाती नजर आ रही है. गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की से कहती नजर आ रही है, ''...बेशर्म कहीं की. किसने बोला तुझसे वीडियो बनाने के लिए...तेरे को आज ही सस्पेंड करेंगे...कितना गंदा, घिनौना काम कर रही है तू...'' देखें पूरा Video:-
दरअसल, आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते के दौरान 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दीं. इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं.
आरोपी छात्रा का अलग दावा
उधर, आरोपी छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसने सिर्फ अपना ही वीडियो भेजा है, किसी दूसरी छात्रा का वीडियो नहीं बनाया है. लेकिन यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट का दावा है कि आरोपी छात्रा ने 50-60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किए हैं.
छात्रा का मोबाइल जांच के लिए भेजा: SSP
मोहाली के SSP विवेक सोनी के मुताबिक, आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. आरोपी स्टूडेंट ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है. अब हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां वीडियो क्यों भेजे गए?

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










