
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे की पूरी कहानी, जिसमें मिले 94 करोड़ कैश और 8 करोड़ के गहने
AajTak
कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 55 से अधिक स्थानों पर ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स पर चल रही छापेमारी में आयकर विभाग ने लगभग 94 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं. साथ ही 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण और 30 लक्जरी घड़ियां भी बरामद की गई हैं. इसी तरह यूपी में आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 प्रॉपर्टीज को कुर्क किया गया जो दलितों की थीं.
बेनामी प्रॉपर्टी, ब्लैक मनी और बेहिसाब आभूषणों की खरीद फरोख्त... इन सबको लेकर आयकर विभाग हमेशा एक्टिव रहता है. समय-समय पर काला धन रखने वालों के खिलाफ आईटी विभाग सख्त एक्शन भी लेता रहता है. इसी क्रम में 12 अक्टूबर को तेलंगाना, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के 55 से ज्यादा स्थानों पर मारी गई थी. रेड में आईटी विभाग ने 94 करोड़ रुपये नकद , 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण और 30 लक्जरी घड़ियां बरामद कीं.
ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के यहां छापेमारी में मिला इतना कैश और गहने देख आयकर विभाग के भी होश उड़ गए. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि इस छापेमारी में कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है. हालांकि, आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से तो लगभग 30 लक्जरी विदेशी कलाई घड़ियों का कलेक्शन बरामद किया गया. है.
शुरू हो गई इस पर भी राजनीति
जैसे ही यह खबर सामने आई तो "बेहिसाबी" नकदी की बरामदगी के बाद कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच इस मामले पर वाकयुद्ध छिड़ गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि यह पैसा कांग्रेस से जुड़ा है. वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस आरोप को निराधार बताया है. आपको बता दें कि सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है.
छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है. इससे साफ है कि आरोपियों ने न केवल कर चोरी की बल्कि ठेकेदारों ने फर्जी खरीदारी के साथ खर्चों को बढ़ाकर अपनी आय को कम दिखाया. छापेमारी के दौरान माल रसीद नोट (जीआरएन) सत्यापन में विसंगतियों मिली हैं और कई दस्तावेजों में भारी विसंगतियां पाई गई हैं. दावा किया गया कि ये ठेकेदार गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बुकिंग खर्चों में भी शामिल थे. आयकर विभाग ने बताया कि इसे लेकर अभी जांच जारी है.
यूपी में करोड़ों की 11 प्रॉपर्टीज कुर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











