
इधर जिनपिंग से मिले पुतिन, उधर चीन ने रूसी लोगों के लिए कर दी बड़ी घोषणा!
AajTak
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की हालिया बैठक के बाद चीन ने रूसी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. नई घोषणा से चीन में रूसी पर्यटकों और बिजनेस टूर करने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. नया कदम दोनों देशों के रिश्तों में लगातार आती मजबूती का प्रतीक है.
रूस के साथ मजबूत होते संबंधों के बीच चीन ने रूसी नागरिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंचे हैं और वो 3 सितंबर को चीन के विक्ट्री डे परेड में भी हिस्सा लेंगे. उनके दौरे के बीच ही रूसी नागरिकों के लिए चीन में वीजा फ्री एंट्री की घोषणा हुई है. घोषणा के मुताबिक, 15 सितंबर 2025 से 14 सितंबर 2026 तक रूस के पासपोर्ट धारक चीन में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं.
रूसी पासपोर्ट धारक बिजनेस, पर्यटन, परिवार/मित्रों से मिलने, एक्सचेंज और ट्रांजिट के लिए 30 दिनों तक चीन में बिना वीजा रह सकते हैं.
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में एक रूसी लॉबी समूह का हवाला देते हुए कहा है कि इस वीजा प्रोग्राम को एक टेस्टिंग के रूप में शुरू किया गया है. लॉबी के मुताबिक, चीन के इस फैसले से पर्यटन और बिजनेस संबंधी ट्रिप में 30% से 40% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
रूस के टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (ATOR) के उपाध्यक्ष और मॉस्को स्थित पर्यटन कंपनी स्पेस ट्रैवल के प्रमुख, आर्टूर मुराद्यान ने कहा, 'वीजा फेक्टर अभी भी हमारे लिए एक बाधा बनी हुई है. लेकिन अब वहां यात्रा करना तुर्की या मध्य पूर्व जितना ही आसान हो गया है.'
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मंगलवार को बीजिंग में नियमित प्रेस ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की.
मॉस्को स्थित चीन के राष्ट्रीय पर्यटन कार्यालय के निदेशक वांग रुई के अनुसार, 2024 में चीन आने वाले रूसी पर्यटकों की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 16 लाख हो गई जो 2023 में 734,000 थी.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










