
'इधर- उधर भागोगी तो मैं...', छेड़छाड़ के लिए दूर से चला आया शख्स, महिला ने सुनाया डराने वाला किस्सा
AajTak
लंदन के एक रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ जो हुआ वह उससे हैरान रह गई. दरअसल, एक शख्स सिर्फ उससे छेड़छाड़ करने के लिए दूर से चला आया. बल्कि वह तो उसे धमकाने भी लगा.
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपनी घटिया मानसिकता के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकते. हाल में एक महिला के साथ ऐसी ही कुछ हुआ तो उसने छेड़छाड़ करने वाले शख्स की तस्वीरें ले लीं. यासमीन नाम की महिला ने बताया कि वह लंदन के ब्रूस ग्रोव ट्रेन स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी. वहीं ट्रैक के उस पार दूसरे स्टेशन पर एक व्यक्ति खड़ा था. फिर जैसे ही उसने यासमीन को देखा वह ट्रैक पार कर उसकी ओर आने लगा.
'इधर-उधर भागोगी तो मैं तुम्हारा...'
इसके बाद वह यासमीन के करीब आने लगा तो यासमीन ने उसे मना किया. वह भड़कर बोला- इधर-उधर भागोगी तो पीछा करूंगा. यासमीन उसकी हरकतें रिकॉर्ड करने लगी तो वह बोला- रिकॉर्डिंग करोगी तो फोन छीन लूंगा.
यासमीन ने घबराकर वीडियो लेना बंद कर दिया. लेकिन पहले रिकॉर्ड हुआ कुछ देर का वीडियो उसने टिकटॉक पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए. यासमीन ने बताया कि इस शख्स को आस पास लोगों का या मेरे चिल्लाने का कोई डर नहीं था.
'एक महिला आई तो ऐसे भाग निकली'
यासमीन ने बताया कि वहां दूसरी औरत मेरी मदद के लिए आई तो उसके आने पर इस आदमी ध्यान उसपर चला गया और मैं भाग निकली लेकिन आप सावधान रहें. इधर, वीडियो वायरल होने के बाद ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने पुष्टि की है कि उसने वीडियो देखा है और क्लिप की जांच कर रही है. द सन को दिए एक बयान में उन्होंने कहा: "हम जांच कर रहे हैं. लेकिन, हमें कोई फॉर्मल कंप्लेंट नहीं मिली है और हम चाहेंगे कि पीड़ित या कोई गवाह आगे आए."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











