
इटावा: विचित्र बुखार से गांव में 3 लोगों की मौत, 80 फीसदी परिवार बीमार, स्वास्थ्य विभाग बेखबर
AajTak
UP News: इटावा जनपद के परसौआ गांव में विचित्र बुखार से 3 लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. मगर इससे स्वास्थ्य विभाग बेखबर बना हुआ है. सीएमओ को कैंप लगाने के बाद भी तीन मौतों का कारण पता नहीं चल पाया है.
UP News: मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल और डेंगू बुखार के मामले सर्वाधिक देखे जा रहे हैं. लेकिन इटावा जनपद के परसौवा गांव में 80 फीसदी लोग एक विचित्र बुखार से पीड़ित हो गए हैं. हालांकि, कुछ ग्रामीणों को डेंगू बुखार भी है और कई वायरल से पीड़ित हैं. उधर, गांववालों का आरोप है कि विचित्र बुखार आने से 3 लोगों की 24 घंटे के अंदर मृत्यु भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बेखबर है. औपचारिकता के लिए डॉक्टर वहां जांच करने पहुंच जाते हैं लेकिन बुखार के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है.
जब इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि हम लगातार गांव में जांच कर रहे हैं लेकिन किसी भी तरह की मृत्यु बुखार से होने पर उन्होंने इनकार कर दिया, उनको मृत्यु का कारण भी नहीं पता है. वहीं, डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है जहां डेंगू के मरीजों का उपचार चल रहा है.
दरअसल, जसवंतनगर तहसील के अंतर्गत परसऊवा गांव में 4500 लोगों की आबादी है. 1700 लोग मतदान में हिस्सा लेते हैं. गांव में लगभग 375 घर बने हुए हैं. यहां 60 फीसदी से अधिक लोगों को विचित्र बुखार ने घेर रखा है.
गांव के प्रधान धर्मेंद्र बताते हैं कि यह एक विचित्र प्रकार का बुखार है. इस बुखार में प्लेटलेट्स बहुत कम हो जाती हैं. हालांकि कुछ लोगों को डेंगू और वायरल भी है. स्वास्थ्य विभाग केवल जांच करने की टीम लगा देता है लेकिन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.
गांव के ही निवासी हरिकेश ने बताया कि अचानक बुखार आने के बाद प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं और शरीर काम नहीं करता है. पूरा घर प्रभावित होता है. स्वास्थ्य विभाग ने कैंप तो लगाया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है. इस बुखार से गांव में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है. बुखार के डर की वजह से कोई किसी के घर नहीं आता जाता है.
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीताराम ने Aajtak को बताया, जनपद में 31 केस डेंगू के पॉजिटिव हैं. सभी की स्थिति सामान्य है. किसी प्रकार की कोई भी मृत्यु डेंगू बुखार से नहीं हुई है. परसौवा गांव में जांच की गई वहां पर 40 लोगों का टेस्ट किया गया है. कोई का डेंगू पॉजिटिव नहीं निकला है. तीन लोगों की मृत्यु बुखार से नहीं हुई है. सिंपल वायरल डिजीज फैली हुई है. हम लगातार गांव में जांच कर रहे हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




