
इटली: वेनिस में विदेशी पर्यटकों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, दो बच्चों समेत 21 लोगों की मौत
AajTak
वेनिस शहर के मेस्त्रे में हुए इस हादसे में दो बच्चों समेत कम से कम 21 विदेशी पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं करीब 18 लोग गंभीर रूस से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगने में जुटी है.
इटली के वेनिस शहर के पास मंगलवार को एक बस पुल से नीचे गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई. मेस्त्रे में हुए इस हादसे में दो बच्चों समेत कम से कम 21 विदेशी पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं करीब 18 लोग गंभीर रूस से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस पर्यटकों को कैंपिंग ग्राउंड ले जा रही थी. तभी पुल के ऊपर से गुजरते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई.
बस में सवार लोग कुछ समझ पाते, तब तक इसमें आग लग गई, जिससे कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को बाहर निकाला. वहीं बस में लगी आग को बुझाकर शवों को बाहर निकाला जा रहा है. शव बुरी तरह जल चुके हैं. वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बस वेनिस से पास के मार्घेरा जा रही थी. उन्होंने इस घटना को त्रासदी करार दिया.
#WATCH | At least 21 people died after a city bus carrying tourists to a campground crashed off an overpass near Venice in northern Italy and caught fire, the city's prefect Michele Di Bari said: Reuters pic.twitter.com/rMNjksucn0
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय बस चालक की पहचान अल्बर्टो रिज़ोट्टो के रूप में हुई है. ट्रैफिक काउंसलर रेनाटो बोरासो ने बताया कि रिज़ोटो ड्राइविंग में एक्सपर्ट था और और उसके पास बस चालक का 7 साल का अनुभव था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










