
इटली के पास समुद्र में डूबी लग्जरी बोट, ब्रिटेन के 'टेक टाइकून' समेत 6 लापता, 1 की मौत
AajTak
इटली तट रक्षक ने एक बयान में कहा कि ब्रिटिश ध्वज वाला "बेयसियन" एक 56 मीटर लंबी (184 फीट) सेलबोट थी, जो 22 लोगों को ले जा रही थी. इस दौरान बोट पोर्टिसेलो बंदरगाह के पास तट पर खड़ी थी. इसी दौरान समुद्र में भीषण तूफान आया और बोट डूब गई. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोट लहरों के नीचे गायब हो गई. डूबने से पहले पंद्रह लोग बच गए, जिनमें लिंच की पत्नी शामिल हैं.
इटली के सिसिली स्थित तट पर सोमवार देर रात समुद्र में आए भीषण तूफान में एक लग्जरी बोट डूब गई. इस पर सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 6 लोग लापता हैं. इन लापता लोगों में ब्रिटेन के टेक्नोलोजी दिग्गज माइक लिंच और उनकी बेटी भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर सवार लिंच की पत्नी समेत कुल 15 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जिनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इटली तट रक्षक ने एक बयान में कहा कि ब्रिटिश ध्वज वाला "बेयसियन" एक 56 मीटर लंबी (184 फीट) सेलबोट थी, जो 22 लोगों को ले जा रही थी. इस दौरान बोट पोर्टिसेलो बंदरगाह के पास तट पर खड़ी थी. इसी दौरान समुद्र में भीषण तूफान आया और बोट डूब गई. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोट लहरों के नीचे गायब हो गई. डूबने से पहले पंद्रह लोग बच गए, जिनमें लिंच की पत्नी, एंजेला बैकारेस, जो नाव की मालिक थीं और एक वर्षीय लड़की शामिल हैं.
मृतकों और लापता लोगों के नाम तुरंत जारी नहीं किए गए, लेकिन बचाव अभियान से परिचित एक व्यक्ति ने पुष्टि की कि लिंच और उनकी 18 वर्षीय बेटी हन्ना का पता नहीं चल पाया है. इटली की मीडिया के मुताबिक मृत व्यक्ति बोट पर सवार रसोइया था. लापता लोगों में ब्रिटिश, अमेरिकी और कनाडाई नागरिक हैं. उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. जीवित बचे लोगों ने बताया कि लिंच ने अपने सहकर्मियों के लिए ट्रिप का आयोजन किया था. लापता लिंच को जून में एक बड़े अमेरिकी धोखाधड़ी मुकदमे में बरी किया गया था.
बता दें कि 59 वर्षीय लिंच ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध तकनीकी उद्यमियों में से एक हैं. उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने अभूतपूर्व शोध से देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर फर्म ऑटोनॉमी की शुरुआत की. वह ब्रिटेन के बिल गेट्स के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने 2011 में फर्म को HP को $11 बिलियन में बेच दिया था. हालांकि इसी दौरान अमेरिकी तकनीकी दिग्गज ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया. आपराधिक आरोपों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था. जून में सैन फ्रांसिस्को में एक जूरी ने उन्हें बरी कर दिया, जिसके बाद उन्होंने एक साल से अधिक समय तक प्रभावी रूप से घर में नजरबंद रहने का समय बिताया.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








