
इटली के एक पत्रकार ने उड़ाया PM मेलोनी की हाइट का मजाक, कोर्ट ने लगा दिया 4.5 लाख रुपये का जुर्माना
AajTak
कोर्ट के फैसले पर कोर्टेस ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, 'इटली की सरकार को अभिव्यक्ति की आजादी और पत्रकारिता की असहमति से गंभीर समस्या है.' तीन साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुए विवाद के बाद मेलोनी ने पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी.
इटली में एक महिला पत्रकार पर देश की प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने के लिए कोर्ट ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है. मिलान की एक अदालत ने एक पत्रकार को सोशल मीडिया पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाने के लिए 5000 यूरो (4,55,569 रुपये) का हर्जाना देने का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी और अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है.
तीन साल पहले शुरू हुआ था विवाद
इसके अलावा पत्रकार गिउलिया कोर्टेस पर अक्टूबर 2021 में मेलोनी की लंबाई को लेकर किए गए एक ट्वीट के लिए भी 1200 यूरो (109336 रुपये) का सस्पेंडेड फाइन लगाया गया है. इस ट्वीट को 'बॉडी शेमिंग' के रूप में परिभाषित किया गया.
कोर्ट के फैसले पर कोर्टेस ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, 'इटली की सरकार को अभिव्यक्ति की आजादी और पत्रकारिता की असहमति से गंभीर समस्या है.' तीन साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुए विवाद के बाद मेलोनी ने पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी.
उड़ाया हाइट का मजाक
मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी उस समय विपक्ष में थी. मेलोनी ने तब आपत्ति जताई जब कोर्टेस ने बैकग्राउंड में फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी की तस्वीर के साथ उनकी एक फर्जी तस्वीर पोस्ट की थी. अन्य ट्वीट में कोर्टेस ने लिखा, 'मुझे डराओ मत जियोर्जिया मेलोनी. तुम सिर्फ 4 फीट की हो. मैं तुम्हें देख भी नहीं सकती.'

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











