
इजरायल-हमास जंग के बीच भारत आ रहे अमेरिका के विदेश मंत्री, 2+2 बैठक में चीन समेत इन मुद्दों पर होगी बात
AajTak
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं. दोनों नेता राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकें करेंगे और चीन के साथ भारत की उत्तरी सीमाओं पर चल रहे सैन्य गतिरोध जैसे क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों सहित सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
इजरायल- हमास जंग के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं. इस दौरान अमेरिकी सरकार के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे. भारत और अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की 2+2 वार्ता शुक्रवार को नई दिल्ली में होगी. दोनों नेता शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्षों एस जयशंकर और राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे और अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. इससे पहले अमेरिका के एक पूर्व वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारत-अमेरिका रक्षा संबंध शानदार राह पर है.
चीन, गाजा पर अटैक और रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी बात
दोनों नेता राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकें करेंगे और चीन के साथ भारत की उत्तरी सीमाओं पर चल रहे सैन्य गतिरोध जैसे क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों सहित सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे. भारत और अमेरिका QIUAD समूह का हिस्सा हैं, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है. जहां भारत को सबसे महत्वपूर्ण देश में से एक माना जाता है. दोनों पक्ष गाजा में हमास-इजरायल जंग का मुद्दा भी उठा सकते हैं. इसे कैसे कंट्रोल किया जाए, ताकि यह एक बड़ा मुद्दा न बने. बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर इसके असर पर भी चर्चा होने की संभावना है.
पहली INDUS-X इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के तहत इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) ने '2+2' भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले पहली INDUS-X इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया. इस दौरान अमेरिका के पूर्व उप सहायक रक्षा सचिव जोसेफ एच फेल्टर ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध से अधिक महत्वपूर्ण कोई संबंध नहीं है. पिछले कुछ समय से रक्षा संबंधों में काफी मजबूती आई है. उन्होंने कहा कि 2016 के बाद भारत को एक प्रमुख रक्षा भागीदार घोषित किया गया था. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने इसे आगे बढ़ाने के लिए जो महत्व और महत्व दिया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है.
एयरोस्पेस को आत्मनिर्भरता बनाने की पहल

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









