
इजरायल से अमेरिका की भारी-भरकम डील, बेचेगा 51 करोड़ डॉलर के हथियार
AajTak
अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने एक बयान में कहा,
पिछले दिनों ईरान के साथ जंग के दौरान इजरायल ने बड़े स्तर पर अपने हथियारों का प्रयोग किया. हथियारों में कमी आने के बाद अब अमेरिका, इजरायल को हथियारों की खेप भेजने वाला है. दोनों देशों के बीच भारी-भरकम डील हुई है. अमेरिका (US) ने सोमवार (30 जून, 2025) को इजरायल को बम गाइडेंस किट और संबंधित सहायता के लिए 510 मिलियन डॉलर की बिक्री को मंजूरी देने का ऐलान किया. हाल ही में इजरायल ने ईरान के साथ अपने हालिया संघर्ष में महत्वपूर्ण गोला-बारूद खर्च किया था.
अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने एक बयान में कहा, "प्रस्तावित बिक्री इजरायल की सीमाओं, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और घनी आबादी वाली जगहों की रक्षा करने की क्षमता में सुधार करके मौजूदा वक्त और भविष्य के खतरों का सामना करने की इजरायल की क्षमता को बढ़ाएगी."
इसमें कहा गया है, "अमेरिका, इजरायल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इजरायल को एक मजबूत और आत्मरक्षा क्षमता विकसित करने और बनाए रखने में सहायता करना अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के लिए अहम है."
स्टेट डिपार्टमेंट ने संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है और DSCA ने अमेरिकी कांग्रेस को जरूरी नोटीफिकेशन दी है, जिसे अभी भी लेनदेन पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता है.
यह भी पढ़ें: ‘आपको शपथ लेनी है’, फोन आते ही स्मृति ईरानी ने छोड़ा शूट, ‘सास भी कभी बहू थी 2’ शो को कहा अलविदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











