
इजरायल वॉर कैबिनेट ने देर रात बुलाई बैठक, हमास के चंगुल से बंधकों को मुक्त करना के प्लान पर की चर्चा
AajTak
हमास के चंगुल से अपने नागरिकों को मुक्त कराने के लिए इजरायल वॉर कैबिनेट ने रविवार देर रात को एक बैठक की. इस बैठक में पीएम बेंजामिन ने बंधकों को मुक्त करना के लिए सेना के प्लान और हमास पर राजनीतिक दबाव को लेकर चर्चा की और कहा कि हम गाजा पर और दर्दनाक हमले करेंगे.
इजरायली वॉर कैबिनेट ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई के प्रयासों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. वॉर कैबिनेट ने इसको लेकर रविवार देर रात एक बैठक बुलाई. इस वॉर कैबिनेट में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योव गैलेंट, नेशनल यूनिटी पार्टी के अध्यक्ष बेनी गैंट्ज शामिल हैं.
रविवार को फसह के अवसर पर इजराइल सरकार के प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, इस रात हमारे 133 प्यारे भाई और बहनें सेडर टेबल पर नहीं बैठे हैं और वो अभी-भी हमास के नरक में कैद हैं. उन्होंने हमास पर बंधकों को छोड़ने के समझौते को सीधे खारिज करने का आरोप लगाया.
अंतरराष्ट्रीय मिडिएटरों की बातचीत से नहीं मिला हल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ये घोषणा की कि इजरायल अपने नागरिकों की रिहाई के लिए अब वो ज्यादा दर्दनाक हमले करेंहे. बंधकों की रिहाई को हमास पर सैन्य और राजनीतिक दबाव बढ़ाएगा. कई हफ्तों से अंतरराष्ट्रीय मिडिएटर ने सीजफायर और बंधकों की रिहाई के समझौते पर बातचीत की कोशिश की है. हालांकि, बातचीत से कोई स्पष्ट हल नहीं मिला है.
सूत्रों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में हमास ने संकेत दिया था कि वह सीजफायर समझौते के पहले चरण के लिए 40 इजरायली बंधकों की पहचान और उन्हें ट्रैक नहीं कर पा रहा है.
यह भी पढ़ें: इजरायली हमले में गर्भवती महिला की मौत, कोख में पल रही बच्ची को डॉक्टरों ने बचाया

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









