
इजरायल में टेरर अटैक! टूरिस्ट वीजा पर आए आतंकी ने 4 लोगों को मारा चाकू, पुलिस की गोलीबारी में ढेर
AajTak
इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला हुआ है. एक आतंकवादी ने यहां चाकू से हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया है. इजरायली पुलिस के मुताबिक हमले को अंजाम देने वाला आतंकी अब्देल अजीज कद्दी मोरक्को का नागरिक है. उसके पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड भी है. हमलावर के पास से एक ID भी बरामद हुई है.
इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला हुआ है. एक आतंकवादी ने यहां चाकू से हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया है. इजरायली पुलिस के मुताबिक हमले को अंजाम देने वाला आतंकी अब्देल अजीज कद्दी मोरक्को का नागरिक है. उसके पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड भी है. हालांकि, हमले को अंजाम देने के बाद इजरायली पुलिस ने आतंकी को ढेर कर दिया है. हमलावर के पास से एक ID भी बरामद हुई है.
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी अब्देल अजीज को इजरायल में एंट्री करते समय सुरक्षाकर्मियों ने रोका था, लेकिन बाद में उसे प्रवेश दे दिया गया. अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि शक के बाद भी उसे एंट्री क्यों दी गई. आतंकी 18 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर इजराइल में दाखिल हुआ था. तीन दिनों के अंदर इजरायल में यह दूसरा आतंकी हमला है, जिसमें हमलावर ने आम लोगों पर चाकूबाजी की है.
इमीग्रेशन अधिकारियों ने माना था खतरा
इजरायल की एंबुलेंस सेवा मैगन डेविड एडोम ने बताया कि हमला तेल अवीव के नाहलात बिन्यामिन में हुआ. चाकूबाजी में घायल हुए 4 लोगों में दो युवकों की उम्र 24 और 28 साल है तो वहीं, दो अन्य लोगों की उम्र 24 और 59 साल है.
गृह मंत्री मोशे अर्बेल ने बताया कि अब्देल अजीज जब बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरा था, तब इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे एक खतरा माना था. उसे प्रवेश से रोकने की मांग करते हुए पूछताछ के लिए सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया था. लेकिन इस बात का दुख है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे इजरायल में प्रवेश करने की इजाजत दे दी.
भागते हुए लोगों में से भी एक को बनाया शिकार

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










