
इजरायल-फिलिस्तीन विवाद: बॉयफ्रेंड ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक तो एक्ट्रेस ने तोड़ दी सगाई
AajTak
जोया ने बताया कि वे और क्रिश्चियन अब साथ नहीं हैं. उन्होंने सगाई तोड़ दी है. जोया का कहना है- क्रिश्चियन का मेरे कल्चर, मेरे देश और मेरे लोगों के लिए जो अचानक से स्टैंड बदला है, मेरे धर्म की ओर जो असंवेदनशीलता दिखाई गई है उस चीज ने मुझे ये मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर किया है.
पाकिस्तानी एक्ट्रे्स जोया नासिर ने अपने धर्म के लिए स्टैंड लेते हुए अपने मंगेतर क्रिश्चियन बेटज़मैन के साथ सगाई तोड़ दी है. जोया का ये फैसला तब आया जब क्रिश्चियन ने सोशल मीडिया पर इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर अपना पक्ष रखा. साथ ही पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए उसे थर्ड वर्ल्ड कंट्री बताया. क्रिश्चियन एक जर्मन ब्लॉगर हैं. उनकी पोस्ट काफी हंगामा बरपा है. अपनी पोस्ट में क्रिश्चियन ने लिखा कि इस वक्त दुआ करने से कुछ नहीं होगा. क्रिश्चियन ने उन पाकिस्तानियों पर भी सवाल उठाए जो फिलीस्तीन के सपोर्ट में आवाज उठा रहे हैं.More Related News













