
इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर, दक्षिणी लेबनान में मोहम्मद अली जमौल मारा गया
AajTak
इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने दक्षिण लेबनान के देइर अल-जहरानी में हिजबुल्लाह के प्रमुख रॉकेट कमांडर मोहम्मद अली जमूल को एयरस्ट्राइक में मार गिराया. जमूल हिजबुल्लाह की रॉकेट हमलों की रणनीति बनाता था और आईडीएफ व नागरिकों के लिए गंभीर खतरा था.
इजरायल की सेना को बड़ी सफलता मिली है. इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के शकीफ क्षेत्र में रॉकेट हमलों का कमांडर मोहम्मद अली जमूल को ढेर करने का दावा किया है.
आईडीएफ ने दक्षिण लेबनान के देइर अल-जहरानी क्षेत्र में हवाई हमला कर हिज़बुल्लाह के टॉप कमांडर को ढेर किया है.
हिजबुल्लाह कमांडर जमूल लंबे समय से रॉकेट हमलों का संचालन करने का काम कर रहा था. जिसमें कई आईडीएफ के जवानों और नागरिकों को निशाना बनाया गया.
हिजबुल्लाह कुछ समय से एक बार फिर से अपने ध्वस्त हुए ढांचे और नेटवर्क को मजबूत करने में जुटा था. ऐसे में यह आईडीएफ का हमला मास्टस्ट्रोक माना जा रहा है.
आईडीएफ का कहना है कि हिजबुल्लाह कमांडर जमूल की गतिविधियां लेबनान और इजरायल के बीच हुए समझौते का उल्लंघन थी.
इजरायल ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने नागरिकों के हित और रक्षा के लिए, किसी भी खतरे को समाप्त करने की कार्रवाई जारी रखेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











