
इजरायल ने बना लिया घातक लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्टम, प्लेन, मोर्टार एक सेकेंड में होंगे तबाह
AajTak
इजरायल ने पहली बार लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. ये तकनीक बेहद कम देशों के पास है. इजरायल का दावा है कि लेजर तकनीक का इस्तेमाल कर उनके डिफेंस सिस्टम ने एक ही वार में रॉकेट, मानवरहित विमान और मोर्टार को ध्वस्त कर दिया.
इजरायल लेजर मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण करने वाले पहले कुछेक देशों में शामिल हो गया है. मिसाइल डिफेंस सिस्टम 'आयरन बीम' के सफलतापूर्वक परीक्षण का वीडियो शेयर करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने इसकी जानकारी दी है. बेनेट ने कहा है कि भले ही ये आपको साइंस फिक्शन फिल्मों की तरह लगे लेकिन अब ये हकीकत बन चुका है.
इजराइली प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि डिफेंस सिस्टम ने बेहद कम खर्च में एक लेजर बीम का इस्तेमाल कर मानवरहित विमान, रॉकेट और मोर्टार को एक ही वार में तबाह कर दिया.
बेनेट ने परीक्षण का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'इजरायल ने नए 'आयरन बीम' लेजर डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. यह दुनिया की पहली ऊर्जा-आधारित हथियार प्रणाली है जो एक लेजर का इस्तेमाल कर मानवरहित विमान, रॉकेट और मोर्टार को एक वार में ही ध्वस्त करती है और वो भी मात्र 3.50 डॉलर (268 रुपये) के खर्च में. सुनने में ये साइंस फिक्शन जैसा लग सकता है, लेकिन ये सच है.'
इजरायल की सरकारी रक्षा एजेंसी ने किया है विकसित
मिसाइल को इजरायल की सरकारी रक्षा एजेंसी 'राफेल एडवांस्ड सिस्टम्स ने विकसित किया है. इजरायल के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान और विकास दल के प्रमुख के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल यानिव रोटेम ने कहा कि आयरन बीन का परीक्षण चुनौतीपूर्ण समय पर किया गया था.
उन्होंने तकनीक को लेकर कहा, 'लेजर का उपयोग एक 'गेम चेंजर' है. ये तकनीक काफी सरल है और ये ज्यादा खर्चीला भी नहीं है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











