
इजरायल झुकेगा नहीं, युद्ध रुकेगा नहीं... लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार
AajTak
Share Market Fall : बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) सुबह 9.15 बजे पर गिरावट के साथ 65,484.61 के स्तर पर ओपन हुआ था और 5-10 मिनट के कारोबार के दौरान ही टूटकर धड़ाम हो गया. सुबह 9.38 बजे पर ये 518 अंक या 0.79 फीसदी फिसलकर 65,358.82 के स्तर पर आ गया था.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग (Israel-Hamas War) थमने का नाम नहीं ले रही है. इजरायली अटैक में गाजा पट्टी (Gaza Patti) में भारी तबाही देखने को मिली है, यही नहीं एक ओर जहां इजरायल के साथ अमेरिका-ब्रिटेन जैसे देश खुलकर समाने आए हैं, तो हमास के साथ अब हिजबुल्लाह जैसे संगठन भी जुड़कर हमला कर रहे हैं. इस जंग के बढ़ने का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों (Share Market) पर पड़ता दिख रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में खुलते ही हाहाकार मच गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक से ज्यादा टूट गया.
जंग का शिकार बने 4000 से ज्यादा लोग इजरायल और हमास के बीच पिछले 14 दिनों से जंग जारी है. हमास की ओर से शुरू की गई जंग का इजरायल ने करारा जवाब दिया है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस गाजा पट्टी पर लगातार अटैक कर रही है. गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए अटैक में 500 लोगों की मौत का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है. दोनों ओर से जारी जंग में जहां हमास के हमले से लगभग 1400 इजरायली लोगों की जान गई है, तो वहीं गाजा पट्टी में इजरायली हमलों से मरने वालों की तादाद 3300 को पार कर गई है.
इजरायल लगातार हमास के ठिकाने गाजा पट्टी पर अपने हमले तेज रखे हुए हैं और किसी भी तरह से पीछे हटने के मूड में नहीं है. ऐसे में ये युद्ध हाल-फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है और इससे दुनियाभर की इकोनॉमी पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल अब बात करें इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहे असर की, तो बता दें कि जब इस जंग की शुरुआत हुई थी तो इसके तत्काल असर से Indian Stock Market में भारी गिरावट देखने को मिली थी. अब जबकि जंग और भी तेज हो गई है, तो एक बार फिर इसका असर शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है. बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था, तो वहीं सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 19 अक्टूबर को भी ये गिरावट के साथ ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में धराशायी हो गया.
बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) सुबह 9.15 बजे पर गिरावट के साथ 65,484.61 के स्तर पर ओपन हुआ था और 5-10 मिनट के कारोबार के दौरान ही टूटकर धड़ाम हो गया. खबर लिखे जाने तक सुबह 9.38 बजे पर ये 518 अंक या 0.79 फीसदी फिसलकर 65,358.82 के स्तर पर आ गया था. शुरुआती कारोबार में ये 65,343.50 के लेवल तक टूट गया था.
Nifty में भी आई जोरदार गिरावट एक ओर जहां BSE Sensex में भारी गिरावट देखने को मिली है, तो हीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बुरी तरह टूटकर कारोबार कर रहा है. सुबह के साढ़े नौ बजे के आस-पास सेंसेक्स जहां 500 से ज्यादा अंक फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 153.95 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट लेते हुए 19,517.15 के लेवल पर पहुंच गया था. Nifty सुबह 9.15 बजे पर 19,545.20 पर ओपन हुआ था और शुरुआती कारोबार में 19,512.35 के लेवल तक गिर गया था.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





