
इजरायल के साथ आने पर फिलिस्तीन की आपत्ति, भारत ने दिया जवाब
AajTak
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के खिलाफ वोटिंग के दौरान गैर-हाजिर रहने को लेकर भारत ने स्पष्टीकरण दिया है. भारत ने गुरुवार को कहा कि ऐसा पहली मर्तबा नहीं हुआ है कि किसी प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत अनुपस्थित रहा हो. इससे पहले भी भारत संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद में गाजा में हिंसा में जांच को लेकर वोटिंग के दौरान गैर-हाजिर रह चुका है.
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के खिलाफ वोटिंग के दौरान गैर-हाजिर रहने को लेकर फिलिस्तीन की आपत्ति का भारत ने जवाब दिया है. भारत ने गुरुवार को कहा कि ऐसा पहली मर्तबा नहीं हुआ है कि किसी प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत अनुपस्थित रहा हो. इससे पहले भी, भारत संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद में गाजा में हिंसा की जांच को लेकर वोटिंग के दौरान गैर-हाजिर रह चुका है. फिलिस्तीन के विदेश मंत्री डॉ. रियाद अल मलिकी ने संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग के दौरान भारत के गैर-हाजिर रहने पर नाराजगी जाहिर की थी. इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह प्रतिक्रिया दी है. (फोटो-AP) संयुक्त राष्ट्र में इजरायल पर भारत के रुख से दुखी फिलिस्तीन के विदेश मंत्री डॉ. रियाद अल मलिकी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा था. संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के खिलाफ जांच के प्रस्ताव पर मतदान में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था. भारत उन 14 देशों में शामिल था, जो इजरायल के खिलाफ वोटिंग में अनुपस्थित रहे. (फोटो-Getty Images)
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









