
इजरायल के खिलाफ ईरान का बड़ा सीक्रेट मिशन सफल! 'खुफिया खजाने' से क्या-क्या मिला?
AajTak
ईरान ने इजरायल के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन पूरा किया है. ईरान को इजरायल के सीक्रेट प्रोजेक्ट्स, उसके परमाणु ठिकानों की जानकारी मिल गई है. इस जानकारी को ईरान की सेना इजरायल के खिलाफ इस्तेमाल करेगी.
ईरान के खुफिया मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसके एजेंटों ने इजरायल से अत्यधिक सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स का एक बड़ा जखीरा हासिल करने का एक सीक्रेट मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. ईरान का कहना है कि इन डॉक्यूमेंट्स में इजरायल के परमाणु और सैन्य कार्यक्रमों से संबंधित फाइलें भी शामिल हैं.
इससे पहले शनिवार को ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इसकी जानकारी दी थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि डॉक्यूमेंट्स को इजरायल से तस्करी कर लाया गया है और ईरानी अधिकारी उसकी समीक्षा कर रहे हैं.
ईरान के खुफिया मंत्रालय ने IRIB के रिपोर्ट की पुष्टि की है और अपने बयान में कहा है कि इजरायल के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन समाप्त हो गया है और सभी एजेंट सुरक्षित रूप से वापस आ गए हैं और सभी डॉक्यूमेंट्स ईरान को सौंप दिए गए हैं.
ईरान के हाथ लगी इजरायल के बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी
मंत्रालय के अनुसार, इन फाइलों में इजरायल की वर्तमान और भविष्य की परमाणु गतिविधियों, अमेरिका और यूरोपीय संस्थानों से संबंधों और सैन्य तथा दोहरे उपयोग वाले वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स की जानकारी शामिल है.
मंत्रालय का यह भी दावा है कि मिशन के तहत ईरान को वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स में शामिल इजरायली वैज्ञानिकों और अधिकारियों के नाम, फोटो और उनके पते भी मिल गए हैं. ईरान के मुताबिक, मिशन से उन्हें उन विदेशी नागरिकों की जानकारी भी मिली है जो इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











