
इजरायल का बदले वाला एक्शन शुरू, ईरान के न्यूक्लियर साइट वाले शहरों में सुनी गई धमाकों की जबरदस्त आवाज
AajTak
ईरान के इसाफहान शहर के एयरपोर्ट पर भी धमाके की आवाज सुनी गई है. इस शहर में कई न्यूक्लियर प्लांट हैं. ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम प्रोग्राम भी इसी जह से चल रहा है. इन धमाकों के बाद कई फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया.
इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. कहा जा रहा है कि ईरान के परमाणु प्लांट पर भी मिसाइलें गिरी है. ईरान के न्यूक्लियर साइट पर तीन मिसाइलें गिरने की खबर है. इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने सभी सैन्यअड्डों को हाई अलर्ट कर दिया है. एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिए गए हैं.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हमला शुक्रवार तड़के हुआ है. ईरान के इसाफहान शहर के एयरपोर्ट पर भी धमाके की आवाज सुनी गई है. इस शहर में कई न्यूक्लियर प्लांट हैं. ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम प्रोग्राम भी इसी जगह से चल रहा है. इन धमाकों के बाद कई फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया है. ईरान ने इस हमले के बाद कई प्रांतों में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है.
ईरान ने की कई फ्लाइट सस्पेंड
इस हमले के बाद ईरान ने तेहरान, इसाफाहान और शिराज जा रही सभी फ्लाइटों को सस्पेंड कर दिया गया है. कम से कम आठ फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया है.
इजरायल के इस संभावित हमले से पहले ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर ने गुरुवार को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर इजरायल काउंटर अटैक करता है तो ईरान तुरंत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा.
जब ईरान ने इजरायल पर दागी थी मिसाइलें

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










