
इजरायल का बदला, मौत का कहर और भुखमरी... खंडहर और कब्रिस्तान में तब्दील हो चुका है गाजा का ये इलाका
AajTak
Israel-Hamas war: इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह उस समझौते पर सहमत नहीं होंगे, जिसमें इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों की बड़े पैमाने पर रिहाई या गाजा पर इजरायल के हमले रोकने की बात कही गई है.
Israel-Hamas War: इजरायल की खूनी प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही है. गाजा को कब्रिस्तान में बदल देने वाली इजरायली सेना अभी भी वहां सैन्य अभियान चला रही है. जिसकी वजह से वहां मरने वालों का आंकड़ा 26 हजार के पार चला गया है. मरने वालों में लगभग दस हजार बच्चे शामिल हैं. बावजूद इसके वहां पर इजरायल के हमले जारी हैं. गाजा पट्टी के दक्षिणी इलाके में मौजूद खान यूनिस इलाके में इजरायल की सेना के हमले बदस्तूर जारी हैं. जबकि स्थानीय लोग पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं. ऐसा कोई परिवार नहीं, जहां मातम ना पसरा हो.
तीन फिलिस्तीनियों की हत्या इजरायल की सेना ने वेस्ट बैंक के एक अस्पताल में छापेमारी की और वहां तलाशी और छानबीन के दौरान तीन फिलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नागरिकों और डॉक्टरों के भेष में वहां पहुंचे इजरायली सेना के जवानों ने जेनिन के एक अस्पताल में तीन फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी. उनका कहना था कि वे तीनों हमले की योजना बना रहे एक सशस्त्र समूह के सदस्य थे. फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे हत्या करार दिया, जबकि अन्य वहां रहनेवाले दूसरे लोगों ने इजरायली सेना के इस ऑपरेशन पर ही सवाल उठाए हैं.
नेतन्याहू का समझौते से इनकार उधर, इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह उस समझौते पर सहमत नहीं होंगे, जिसमें इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों की बड़े पैमाने पर रिहाई या गाजा पर इजरायल के हमले रोकने की बात कही गई है. एक मीडिया रिपोर्ट में पाया गया है कि जब से इज़राइल ने पहली बार फिलिस्तीनी इलाके पर हमला किया है, तब से गाजा में आधे से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं या फिर क्षतिग्रस्त हैं.
भुखमरी के हालात विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के निदेशक ने कहा है कि भूखे लोगों की भीड़ के खाना छीन लेने के बाद नासिर अस्पताल में भोजन पहुंचाने के प्रयास विफल हो गए. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि यह घटना गाजा में नारकीय स्थिति और गंभीर भूखमरी को दर्शाती है.
खान यूनिस में IDF का मिशन इस दौरान इजरायल के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में इजरायली सैन्य अभियान प्रगति पर है और प्रभावशाली परिणाम दे रहा है. एक बयान के अनुसार, योव गैलेंट ने कहा कि वे खान यूनिस में अपने मिशन के मकसद को हासिल कर रहे हैं, और वे राफा तक भी पहुंचेंगे और उन्हें धमकी देने वालों को वो खत्म कर देंगे.
दक्षिणी शहर में लड़ाई तेज जंग के दौरान मिलने वाली खबरों के मुताबिक, हाल के दिनों में दक्षिणी शहर में लड़ाई तेज हुई है. खासकर एक अस्पताल परिसर के आसपास जहां हजारों लोग पनाह लिए हुए हैं. इजरायली रक्षामंत्री का कहना है कि जमीन के ऊपर और नीचे हमास को निशाना बनाने वाली कार्रवाई उन्हें बंधकों की वापसी को कराने के करीब ले जा रही है, क्योंकि हमास केवल दबाव में आकर ही जवाब देता है.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





