
इजरायल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, देखें
AajTak
इजरायल द्वारा तेहरान और पास के शहरों में ईरान के सैन्य ठिकानों पर की गई बमबारी ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है. इजरायली सेना ने पुष्टि की कि यह हमला ईरान के महीनों तक किए गए हमलों के जवाब में किया गया. ईरान मीडिया ने भी इस हमले की सूचना दी. देखें...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











