
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के विवाद में मर्डर! दिल्ली में नाबालिग लड़की ने करवा दी दोस्त की हत्या
AajTak
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी नाबालिग हैं. घटना उत्तर बाहरी दिल्ली की है. शुरुआती जांच के मुताबिक घटना के पीछे फिलहाल दो वजह सामने आ रही हैं. एक- सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या को लेकर विवाद या फिर नाबालिग लड़की और उसके दोस्तों के बीच कोई पुरानी रंजिश हो सकती है.
उत्तर बाहरी दिल्ली इलाके में एक दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने दावा किया है कि पूरी वारदात में एक नाबालिग लड़की का हाथ है. उसी ने प्लान बनाया और अपने भाई, दो दोस्तों की मदद से लड़के की मारपीट के बाद हत्या कर दी थी. इस घटना के पीछे पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या को लेकर विवाद की आशंका जताई है. सही नतीजे पर पहुंचने के लिए पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसका भाई, एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा दोस्त फरार है.
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी नाबालिग हैं. घटना उत्तर बाहरी दिल्ली की है. शुरुआती जांच के मुताबिक घटना के पीछे फिलहाल दो वजह सामने आ रही हैं. एक- सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या को लेकर विवाद या फिर नाबालिग लड़की और उसके दोस्तों के बीच कोई पुरानी रंजिश हो सकती है. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी घटना से पर्दा उठाएंगे.
गले पर मिले थे चाकू के निशान
पुलिस ने बताया कि मरने वाले साहिल की दोस्ती 17 साल की नाबालिग लड़की से थी. उसी लड़की ने साहिल की हत्या के लिए साजिश रची. बुधवार की रात लड़की ने अपने दो दोस्तों और भाई की मदद से साहिल की हत्या करवा दी थी. साहिल के गले पर चाकू के निशान थे. साहिल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
दशहरा की रात घर के पास बुलाया था
पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की और तीन नाबालिगों को पकड़ा है. इनके पास से चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस का दावा है कि लड़की ने हत्या के लिए अपने भाई और दो दोस्तों की मदद ली. फिर साजिश के मुताबिक उसने साहिल को 5 अक्टूबर को दशहरे की रात अपने घर के पास बुलाया.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










