
इंसानों के बीच धरती पर ही हैं Aliens? दूसरे ग्रह के जीवों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
हार्वड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में एलियंस के होने को लेकर एक और दावा किया गया है. इसमें कहा गया है कि एलियंस इंसानों के बीच इसी धरती पर छुपकर रह रहे हैं. स्टडी में तथाकथित 'Crypto terrestrials' (ऐसे प्राणी जो मनुष्यों के भेष में हमारे बीच रह सकते हैं)कॉन्सेप्ट की जांच की गई है.
एलियंस यानी दूसरे ग्रह के वासियों को लेकर आए दिन तमाम तरह के दावे किए जाते हैं. यूएफओ को इनसे जोड़कर देखा जाता है और कहा जाता है कि ये धरती पर बार बार आते हैं. ब्रिटेन में 2.5 साल के भीतर करीब 1000 यूएफओ दिखने का दावा किया गया है. इसके अलावा वैज्ञानिक सिग्नल्स भेजकर एलियंस से बात करने की कोशिशों में भी जुटे हैं. हालांकि दशकों की रिसर्च के बाद भी इन जीवों से लोग ढेरों सवाल जस के तस हैं.
ताजा अपडेट में हार्वड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में एक और दावा किया गया है. इसमें कहा गया है कि एलियंस इंसानों के बीच इसी धरती पर छुपकर रह रहे हैं.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ह्यूमन फ्लोरिशिंग प्रोग्राम के शोधकर्ताओं के एक नए पेपर में कहा गया है कि 'unidentified anomalous phenomena' (UAP),जिसे आमतौर पर यूएफओ और एलियन कहा जाता है,वह चांद पर अंडरग्राउंड हो सकते हैं या धरती पर इंसानों के बीच भी हो सकते हैं.
पेपर में कहा गया है, 'ऑथर को ऐसे साक्ष्य और थ्योरी के बारे में मालूम हुआ है जो कि धरती पर एलियंस के होने की बात की पुष्टी करते हैं. स्टडी में तथाकथित 'Crypto terrestrials' (ऐसे प्राणी जो मनुष्यों के भेष में हमारे बीच रह सकते हैं)कॉन्सेप्ट की जांच की गई है. स्टडी में दावा है कि Crypto terrestrials चार रूपों में आ सकते हैं:
ह्यूमन क्रिप्टोटेरेस्ट्रियल्स: एक तकनीकी रूप से उन्नत प्राचीन मानव सभ्यता जो बहुत पहले ही नष्ट हो गई थी, लेकिन अवशेष रूप में अस्तित्व में रही.
होमिनिड या थेरोपोड क्रिप्टोटेरेस्ट्रियल्स: एक तकनीकी रूप से उन्नत गैर-मानवीय सभ्यता जिसमें कुछ टेरेस्ट्रियल जानवर शामिल हैं जो गुप्त रूप से (अंडरग्राउंड) रहने के लिए विकसित हुए हैं. ये वानर जैसे होमिनिड वंशज या डायनासोर के वंशज हो सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












