
इंद्राणी मुखर्जी को कोर्ट ने दी 10 दिनों के लिए यूरोप जाने की अनुमति
AajTak
विशेष सीबीआई जज एसपी नाइक निंबालकर ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि मुखर्जी ने अब तक जमानत शर्तों का पालन किया है, और अन्य कारणों के अलावा वह नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होती रही हैं, उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति दी जा सकती है.
मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को अपनी संपत्तियों से जुड़े कुछ जरूरी काम के लिए 10 दिनों के लिए यूरोप जाने की अनुमति दे दी. मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई 2022 को जमानत पर रिहा किया था, जिसमें कहा गया था कि वह सीबीआई कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगी.
दो लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा मुखर्जी को अगले तीन महीनों में दो लगातार तारीखों के बीच 10 दिनों के लिए यात्रा करने की अनुमति मिली है, बशर्ते उन्हें कोर्ट में दो लाख रुपए नकद सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा करवाने होंगे. उन्हें सीबीआई को अपने दो करीबी रिश्तेदारों की डिटेल भी देना होगा.
विशेष सीबीआई जज एसपी नाइक निंबालकर ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि मुखर्जी ने अब तक जमानत शर्तों का पालन किया है, और अन्य कारणों के अलावा वह नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होती रही हैं, उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति दी जा सकती है.
जज ने कहा कि उनके लिए विदेश यात्रा करना जरूरी. जज ने भागने के जोखिम की आशंका, मुकदमे के दौरान आरोपी का आचरण आदि जैसे फैक्टर पर भी गौर किया और कहा, 'विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने का कोई आधार या प्रासंगिक आपत्ति नहीं है.'
जज ने कहा, 'हालांकि, इसके साथ ही अभियोजन पक्ष की सीबीआई की आशंका को हल्के में नहीं लिया जा सकता. आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा उपाय, जांच, सीमित समय अवधि और उचित नियम व शर्तें लागू करना आवश्यक है.'
जज ने कहा कि मुखर्जी को निर्देश दिया जाता है कि अगर उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति के दस्तावेज हैं, तो वे कोर्ट के समक्ष उनकी कॉपी सबमिट करें. उन्हें यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे भारत से बाहर जाने से पहले सीबीआई को अपने कांटेक्ट डिटेल के साथ पूरा पता भी उपलब्ध कराएं, जहां वे जाएंगी और जहां रहेंगी.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










