
इंद्रनील राजगुरु की फिर कांग्रेस में वापसी, AAP का CM फेस ना बनाए जाने से नाराज थे
AajTak
इंद्रनील राजगुरु हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. हालांकि, वे आप में ज्यादा दिनों तक नहीं रह सके और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिर कांग्रेस में वापसी की है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, राजगुरु ने पार्टी नेतृत्व से खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करने की इच्छा जताई थी.
गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच बड़े नेताओं के पाला बदलने का क्रम शुरू हो गया है. शुक्रवार को सीनियर लीडर इंद्रनील राजगुरु ने एक बार फिर पलटी मारी है. उन्होंने अब आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है और कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी की है. राजगुरु पहले कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले AAP में शामिल हो गए थे.
बताते चलें कि 2017 के चुनाव में इंद्रनील ने पूर्व सीएम विजय रुपानी के खिलाफ राजकोट में चुनाव लड़ा था. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, इंद्रनील राजगुरु ने पार्टी नेतृत्व से खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करने की इच्छा जताई थी. हालांकि, जनता के सर्वे में इंद्रनील के नाम पर समर्थन नहीं आया, इसलिए पार्टी ने आज उम्मीदवार बनाने से मना कर दिया. इतना ही नहीं, जब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर रहे थे, तब इंद्रनील मंच से नदारद थे. इस संबंध में आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई रात 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. पार्टी ने बताया कि अहमदाबाद में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पीसी करेंगे.
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा. 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा. पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











